Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता खबर में लड़कियों की प्रतिकात्मक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है।

तलास में जुटी है पुलिस

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं।

ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप 

मामले में पूर्व विधायक जीसी दिनकर ने 18 अगस्त 2026 को अपने लेटर पैड पर डीआईजी बांदा को पत्र लिखा है। साथ ही दोनों गायब लड़कियों की बरामदी जल्द करने की मांग की है।

बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार