




समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक छात्र नितिन के पिता सुनील ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।




बीएल विद्या मंदिर में दो छात्रों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
न ही तत्काल पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराया। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि 16 अगस्त की रात खाना खाने के बाद नितिन की तबीयत बिगड़ी। पिता ने बात करने की इच्छा जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बात नहीं कराई।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार
मृतक के पिता के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह स्कूल प्रबंधक ने फोन पर बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि बेटे की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय
शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटे की नाक से सफेद झाग निकलता दिखा। कहा कि उसकी आंखें भी नीली पड़ गई थीं। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर बेसिक शिक्षा विभाग ने बीएल बाल विद्या मंदिर को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। जिले में लगातार मामला सुर्खियों में है। विद्यालय के प्रबंधन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप
बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप
