Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

बैंक अधिकारियों के साथ डीएलआरसी की बैठक लेते बांदा डीएम अमित आसेरी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) तथा जनपद स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांदा डीएम श्री आसेरी ने बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा

सीडीओ अजय पांडे, आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संगम लाल मिश्रा ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश की।

शुरुआती तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट की डीएम ने समीक्षा की। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं। बैंकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें।

ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी