Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

अधिवक्ता मंजुल चौबे व सुधा डबल मर्डर केस में पूर्व MLC कमलेश पाठक को उम्रकैद खबर में तीनों की फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एमपी एमएलए कोर्ट ने औरैया के चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। बुधवार को औरैया की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कुल 10 लोगों को हुई उम्रकैद की सजा

दोषियों में पूर्व एमएलसी के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि लंच के बाद कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

अदालत ने यह फैसला अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा के 6 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में सुनाया है। न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप