

समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर झांसा देकर 25 महिलाओं से शादियां करने का आरोप लगाया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बताया है। साथ ही खुद को ठगे जाने का भी आरोप लगाया है। साथ में बैठी उनकी बेटी भी रोती हुई नजर आ रही हैं।
विधायक ने कही, ऐसे समधी से कोई रिश्ता नहीं, मिले कड़ी सजा
विधायक ने कहा कि वह ऐसे लोगों से कोई रिश्ता रखना नहीं चाहते। विधायक ने कहा कि अनुज त्रिवेदी जैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो वह समधी के खिलाफ एफआईआर कराएंगे।
समधी पर 25 महिलाओं से शादी-600 करोड़ रुपए ठगने के आरोप
बताया जाता है कि बीजेपी विधायक ने करीब दो साल पहले अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से बेटी की शादी की थी। आजकल अनुज त्रिवेदी मुंबई में झांसा देकर शादी करने के मामले में मुकदमा होने के बाद जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर
जानकारी के अनुसार, मिश्रिख के चंद्रावल के अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं से अलग-अलग नाम से शादी करने के आरोप हैं। साथ ही करोड़ों रुपए ठगने के भी आरोप हैं।
ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..
बताते हैं कि कुछ महिलाओं द्वारा अपर जिलाधिकारी से मिलकर अनुज की संपत्ति की जांच की मांग भी की है। उधर, वर्ष 2024 में सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी डा. प्रज्ञा तिवारी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे से की थी।
ये भी पढ़ें: झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल
झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल
