Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सीतापुर न्यूज

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर जिले में आज रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। करंट की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलवा बसहिया में गीतू (55) रविवार को घर के सामने पकरिया के पेड़ की डाल काट रहे थे। पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा बताते हैं कि तभी पेड़ की डाल बिजली लाइन से छू गई। इससे वह करंट से बुरी तरह से झुलस गए। पिता को करंट से झुलसता देख पीयूष (17) बचाने के लिए दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। ये भी पढ़ें: UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत  बाद में चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी सांडा के प्रभारी श्री राम शुक्ला ने पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में पीय...
सीतापुर: डिप्टी CM से मिले हिमांशू पुरी-लहरपुर CHC का होगा कायाकल्प

सीतापुर: डिप्टी CM से मिले हिमांशू पुरी-लहरपुर CHC का होगा कायाकल्प

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के लहरपुर सीएचसी का जल्द ही कायाकल्प होगा। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से इस सीएचसी को सुसज्जित किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हाई कोर्ट अधिवक्ता हिमांशू पुरी की बात सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीतापुर निवासी अधिवक्ता हिमांशू पुरी गुरुवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिले। डिप्टी CM ने महानिदेशक को दिए जरूरी निर्देश उन्होंने अवगत कराया कि लहरपुर सीएचसी पर बुनियादी सुविधाओं का लंबे समय से अभाव है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के सामने मांग रखी कि लहरपुर सीएचसी को आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं दी जाएं। ये भी पढ़ें: सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़ यह हजारों-लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगा। इससे बड़े ग्रामीण क्षे्र को फायदा पहुंचेगा। बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने तत्काल प्रभाव से महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तर...
सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर झांसा देकर 25 महिलाओं से शादियां करने का आरोप लगाया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बताया है। साथ ही खुद को ठगे जाने का भी आरोप लगाया है। साथ में बैठी उनकी बेटी भी रोती हुई नजर आ रही हैं। विधायक ने कही, ऐसे समधी से कोई रिश्ता नहीं, मिले कड़ी सजा विधायक ने कहा कि वह ऐसे लोगों से कोई रिश्ता रखना नहीं चाहते। विधायक ने कहा कि अनुज त्रिवेदी जैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो वह समधी के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। समधी पर 25 महिलाओं से शादी-600 करोड़ रुपए ठगने के आरोप बताया जाता है कि बीजेपी विधायक ने करीब दो साल पहले अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्...
सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस

सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तराखंड से एक मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस का टायर फट गया। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अटरिया क्षेत्र में सुबह हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार, सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया। अनियंत्रित एंबुलेंस ने एक महिला और उनकी बेटी को रौंद डाला। ये भी पढ़ें: कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर.. महिला और एबुलेंस में बैठे 3 लोगों समेत महिला की मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बच्ची व एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है। देहरादून से वाराणसी जा ...
सीतापुर: आजम खां जेल से रिहा-23 महीने बाद हुई रिहाई

सीतापुर: आजम खां जेल से रिहा-23 महीने बाद हुई रिहाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां 23 महीने बाद आज सीतापुर जेल के रिहा हो गए। आजम को सभी मामलों में जमानत के बाद रिहाई मिली। जेल के बाहर रिहाई को लेकर समर्थकों की भीड़ लगी रही। आजम लगभग 23 महीने से जेल में बंद हैं। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जेल के बाहर जुटी रही भारी भीड़ बताते हैं कि आजम की रिहाई को लेकर सुबह 5 बजे से ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ पहुंचने लगी। सपा विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता और रामपुर से पहुंचे समर्थकों भीड़ रही। आजम के बेटे अदीब खां भी वहां पहुंचे हैं। एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात बलराम ठाकुर ढेर-दुजाना गैंग का था सदस्य https://samarneetinews.com/dujana-gang-criminal-balramthakur-killed-in-encounter-in-ghaziabad/ &n...
सीतापुर: प्रधान और दो सचिव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा-पढ़ें पूरी खबर..

सीतापुर: प्रधान और दो सचिव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा-पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी को रिश्वत के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान, दो सचिवों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्राम पंचायत गढ़चपा मजरा बहादुरगंज निवासी अमरजीत ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर निवर्तमान सचिव, वर्तमान सचिव, प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ है। पीड़ित ने 30 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दो सचिव, प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत   ht...
सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर से दुखद घटना सामने आई है। एक 3 माह के मासूम को सोते समय बंदरों का झुंड घर से उठा ले गया। घर की छत पर ले जाकर पानी के ड्रम में डुबो दिया। बाद में परिजनों को बच्चे का शव ड्रम में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मछरेहटा के सूरजपुर गांव के अनुज यादव का बेटा 3 माह का शिवांश सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। घटना से आसपास के घरों में पसरा मातम कहा जा रहा है कि इसी बीच बंदरों का झुंड मासूम को उठाकर छत पर ले गया। वहां बच्चे को पानी के ड्रम में डूबो दिया। बाद में बच्चे की मां ने मासूम को गायब देखा तो शोर मचाते हुए उसकी तलाश शुरू की। परिवार के बाकी लोग भी छत पर पहुंचे और बच्चे को तलाशने लगे। बच्चे का शव ड्रम में पड़ा मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सभी लोग बेहद दुखी हैं। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सीढ़िय...
सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला-लोगों में फैली दहशत-वन विभाग टीम..

सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला-लोगों में फैली दहशत-वन विभाग टीम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। किसान की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। घटना महोली थाना क्षेत्र के बसारा गांव की है। खेत से घास लेन गए थे राकेश वर्मा जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले राकेश वर्मा (50) किसान थे। आज वह घास काटने खेत गए थे। फिर काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में लगी है। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भागा ग्रामीणों का कहना है कि यूकेलिप्टस की बाग में झाड़ियों में बाघ घुसा हुआ था। जब किसान राकेश वहां पहुंचे तो झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिय...
सीतापुर में बड़ी घटना, बच्चे को बचाने में 3 लोगों की मौत-पढ़ें पूरी खबर..

सीतापुर में बड़ी घटना, बच्चे को बचाने में 3 लोगों की मौत-पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर जिले में आज रविवार सुबह एक बड़ी घटना हो गई। सेप्टिक टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उसमें उतरे तीन लोगों की एक-एक कर डूबने से मौत हो गई। वहीं एक की हालत बिगड़ गई। हालांकि, बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सकरन क्षेत्र के सुकेठा गांव में घटना जानकारी के अनुसार, थाना सकरन क्षेत्र के सुकेठा गांव में आज सुबह लगभग 11 बजे यह घटना हुई। वहां रहने वाले अनिल गुप्ता का बेटा विवेक (10) घर के सामने बने टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए अनिल (40) टैंक में उतर गए। बच्चे को बचाया गया, अस्पताल में भर्ती उन्होंने किसी तरह बच्चे को निकालकर टैंक से बाहर कर दिया। मगर खुद डूबने लगे। गांव के ही राजकुमार (45) उन्हें बचाने के प्रयास में टैंक में उतरे। बताते हैं कि वह भी डूबने लगे। इसपर गांव के ...
UP: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 लोगों की दबकर मौत

UP: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 लोगों की दबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मारूबेहड़ पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताते हैं कि ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई। सभी को किसी को निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी का कहना है कि एक ट्रक चावल की पॉलिश लादकर सीतापुर से बहराइच जा रहा था। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे चारों लोग पुल के पास जाकर ट्रक पलट गया। वहां मौजूद चार लोग ट्रक के नीचे दब गए। चारों शादी समारोह में शामिल होने आए थे। चारों वहां खड़े आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक ट्रक ये भी पढ़ें: UP: परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल पलट गया। सीएमओ डॉक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि चारों की जान जा चुकी है। मृतकों की पहचान मुन्ना (16) निवासी चहलारी रेउसा, सुफियान (15)...