Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP Crime News

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मी ने अपनी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन की हत्या की। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। भरी दोपहर 30 मिनट के भीतर इस डबल मर्डर और सुसाइड केस से राजधानी में हड़कंप मच गया। मरने वाली महिला भी बैंक अधिकारी थी। लव मैरिज, आपसी विवाद और सबकुछ खत्म.. जानकारी के अनुसार, एसबीआई के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े ब्रांच के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया चौराहा के पास स्थित घर पहुंचा। वहां हत्यारोपी ने घर में अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन तुलिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पति-पत्नी में चल रहा था लंबे समय से विवाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ...
बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है। तलास में जुटी है पुलिस जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप...
बांदा: कोल्डड्रिेंक में नशा, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

बांदा: कोल्डड्रिेंक में नशा, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक परिचित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने लिखाई रिपोर्ट अब उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र में एक गांव की 32 वर्षीय महिला वर्तमान में बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज  बताया जाता है कि मुरवल गांव के ललित उर्फ यशवंत सिंह की उससे जान-पहचान  थी। महिला के घर उसका आना-जाना हो गया। महिला ने दर्ज कराई एफआईआर...
बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय

बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जेल से पेशी पर ले जाया गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगाल रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि फरार हुए बंदी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लापरवाही में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। पैलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था बंदी संजय जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला निवासी अभियुक्त संजय उर्फ बऊवा बांदा जेल में एनडीपीएस में निरुद्ध था। वह बीती 6 जून से जेल में बंद था। ये भी पढ़ें: बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला आज उसे पेशी पर न्यायालय ले जाया गया था। वहां पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार हो गया। पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। ...
बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की से घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। यह घटना 9 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है। पड़ोसी पर मुकदमा, तलाश में दबिशें जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों का कहना है कि किशोरी अपनी मां के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी चंदन सिंह कथित तौर पर उसे उठाकर ले गया। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. आरोप है कि चंदन ने लड़की से दुष्कर्म किया। घटना के दौरान लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मृत समझकर घर के बाहर डालकर फरार हो गया। ये भी पढ़ें: जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्...
बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर

बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रसिद्ध भीखार माता मंदिर से चोरी देवी जी की मूर्ति बरामद हो गई है। यह मूर्ति आज रामपुर रोड पर बड़ी पुलिया के पास लावारिस रखी मिली। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा तो गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। 3 सप्ताह पहले हुई थी मंदिर में चोरी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और मूर्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मूर्ति मिलने से क्षेत्र में काफी चर्चा है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत  देवी मूर्ति मिलने की खबर से भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह का कहना है कि कानूनी कार्यवाही पूरी कर मूर्ति वापस मंदिर में जल्द ही स्थापित कराई जाएगी। संबंधित खबर पढ़ें: बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में...
बांदा में लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला-डूबने से मौत की आशंका

बांदा में लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला-डूबने से मौत की आशंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दो दिन से लापता महिला का शव नाले के पास झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के खौंडा मजरा दतरौली गांव की रहने वाली रेखा यादव (35) शौच जाने के बाद लापता हो गई थीं। दो दिन से हो रही थी तलाश उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच आज सुबह उनका शव उसरा नाले के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। बताते हैं कि गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे रेखा घर से शौच के लिए गई थीं। इसके बाद काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। बाद में नाले के पास उनकी चप्पलें मिली थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार परिवार के लोगों को शक हुआ कि वह नाले में डूब गई हैं। नाले के आसपास उनकी तलाश की जा रही थी। थाना अध्यक्ष अ...
सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

सीतापुर: रोते हुए BJP विधायक बोले, समधी ने 25 शादी कर ठगे 600 करोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर झांसा देकर 25 महिलाओं से शादियां करने का आरोप लगाया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बताया है। साथ ही खुद को ठगे जाने का भी आरोप लगाया है। साथ में बैठी उनकी बेटी भी रोती हुई नजर आ रही हैं। विधायक ने कही, ऐसे समधी से कोई रिश्ता नहीं, मिले कड़ी सजा विधायक ने कहा कि वह ऐसे लोगों से कोई रिश्ता रखना नहीं चाहते। विधायक ने कहा कि अनुज त्रिवेदी जैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो वह समधी के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। समधी पर 25 महिलाओं से शादी-600 करोड़ रुपए ठगने के आरोप बताया जाता है कि बीजेपी विधायक ने करीब दो साल पहले अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्...
बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, नशे में हुए विवाद में गुड्डू की हत्या उसी के दो साथियों ने की थी। हत्या की यह वारदात मटौंध थाना क्षेत्र के दुरैड़ी में हुई थी। बताते हैं कि तीनों बैठ कर शराब पी रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान कथित अवैध संबंधों को लेकर आपस में विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों अभियुक्तों ने धर्मेंद्र की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान दुरैड़ी गांव के संजू पुत्र बसंता तथा सागर पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल ...
बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और नकली सिक्के बरामद किए हैं। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक ने मामले की जानकारी दी। मेविस टाक ने कहा कि ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जान-पहचान में लगाया लाखों का चूना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के राठ के राम सिंह ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट में कहा गया कि उनके साले की जान-पहचान आरोपी कमलेश से थी। आरोपी कमलेश ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवई बाईपास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया ठग बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। उसके पास से 3 लाख नकद और 5 नक...