Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

बांदा में यमुना नदी में कूदी युवती संगीता

समरनीति न्यूज, बांदा: ‘मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं, किसी का कोई हाथ नहीं है।’ पर्ची में सुसाइड नोट लिखकर एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट के रूप में एक पर्ची और 50 रुपए का नोट दुपट्टे से बंधा रखा मिला। युवती की जूतियां भी पास में रखी थीं। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-फतेहपुर मार्ग में स्थित पुल पर दो घंटे जाम लगाए रखा। बाद में समझाकर उन्हें शांत किया गया। एएसपी शिवराज का कहना है कि एनडीआरएफ टीम को सूचना भेजी गई है। युवती की तलाश कराई जा रही है।

कमासिन के दांदौ घाट पुल का मामला

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव के शिवकुमार यादव की बेटी संगीता (19) शनिवार सुबह घर से निकली। इसके बाद दांदौ घाट पर बने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें: बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस सूचना दिए जाने के 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

ये भी पढ़ें: बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया। कमासिन थाना प्रभारी संतोष ओझा ने ग्रामीणों व परिजनों को किसी तरह शांत किया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी