Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

बांदा में पुल पर चढ़ा सिरफिरा प्रेमी और पुलिस

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक फिल्मी घटनाक्रम ने सभी को चौंकाकर रख दिया। एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में केन नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी न कराए जाने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचने पर युवक पुल से नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ कथित प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस युवक को गिरफ्तारी के लिए तलाश रही थी।

यू-ट्यूबर था जेल गया युवक विकास शर्मा

जानकारी के अनुसार, चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा सुबह लगभग 6 बजे शहर से सटे केन नदी पुल पर पहुंचा। वहां बने रेलवे ब्रिज की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर बैठ गया। लोगों का ध्यान उधर गया तो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।

दो घंटे बाद प्रेमिका को देखकर नीचे उतरा

दो घंटे तक दोनों ओर से बातचीत होती रही। दो घंटे तक ड्रामेबाजी चलती रही। बाद में पुलिस ने युवक की मांग पर उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका को देखकर युवक तुरंत नीचे उतरने को तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें: ‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान 

फिर पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतारकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। तब सभी ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी पहले से वांटेड था। आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई 

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई