
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। वहां दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कई तमंचे, कारतूस, अर्द्धनिर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए हैं। बताते हैं कि घर में ही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।

नरैनी पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
जानकारी के अनुसार, नरैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोतियारी के बाहर कुछ लोग घर में अवैध शस्त्र बनाते हैं। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने तत्काल पुलिस टीमें गठित कर वहां छापेमारी कराई।

वहां से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान नरैनी के मोतियारी गांव के रामस्वरूप उर्फ मुल्ला तथा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के रामनई गांव के देवीदीन के रूप में हुई है।
7 से 8 हजार में बेचते थे तमंचा

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग एक तमंचे को सात से आठ रुपए में बेचते थे। इन तमंचों को बांदा और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता था।
ये भी पढ़ें: बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। सीओ नरैनी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में नरैनी कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा, दरोगा मोहम्मद ऐश खां, विनोद सिंह , सिपाही नरेश कुमार, अंकित सिंह आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत
बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर
सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र
