
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार को बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। नाला पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब सभी लोग नाला पार कर रहे थे। बरसाती नाले में बहाव काफी तेज हो गया था। इसी दौरान तीनों उसमें डूब गए।

गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला

गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले गए। जानकारी के अनुसार, मरका थाना के गुजैनी गांव के रामकरण यादव की पत्नी कुसुम (32), फूलचंद की पत्नी सियारानी (52) चारा लेकर लौट रही थीं।

उनके साथ युवक कोमल (33) भी थे। आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गए।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र
ये भी पढ़ें: बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर
बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर
बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान
सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र
