Monday, September 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी समाचार

बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार को बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। नाला पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब सभी लोग नाला पार कर रहे थे। बरसाती नाले में बहाव काफी तेज हो गया था। इसी दौरान तीनों उसमें डूब गए। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले गए। जानकारी के अनुसार, मरका थाना के गुजैनी गांव के रामकरण यादव की पत्नी कुसुम (32), फूलचंद की पत्नी सियारानी (52) चारा लेकर लौट रही थीं। उनके साथ युवक कोमल (33) भी थे। आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेताव...
UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला

UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से बड़ा परिवर्तन हो रहा है। अभी आगे और होगा। माहौल बदल रहा है। बुंदेलखंड खासकर बांदा की राजनीतिक में भी बहुत कुछ बदलेगा। कई नेता पाला बदल सकते हैं। ..जो कभी उनके साथ थे, आज इनके साथ आ रहे नजर बांदा के कुछ बड़े नेता इस बदली हवा को समझ चुके हैं। उन्होंने अपनी चाल-ढाल बदल ली है। वहीं जातीय समीकरणों के सहारे सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कुछ ऐसे नेता भी हैं जो अब भी 'अति आत्मविश्वास' के शिकार हैं। ये भी पढ़ें: BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..? मगर इन नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने वाले चमचे शायद होशियारी से काम ले रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग दूसरे और नए पालों में नजर आ  रहे हैं। वह भी पूरी दमदारी के साथ। यहां नेताओं से ज्यादा होती हैं चापलूसों की चर्चाएं चमचों का...