Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महिला से रेप करने और लाखों के जेवर हड़पने वाले आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज को पुलिस ढूंढ रही है। फरार कथावाचक पवन देव पर पुलिस ने 15 हजार का ईनाम घोषित किया है। अयोध्या पुलिस ने कथावाचक की तलाश तेज कर दी है। बताते हैं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कथावाचक पवन देव और उसका पिता रमाकांत शास्त्री फरार हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि बिहार के सीवान की महिला ने बीकापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। कथा में जान-पहचान, फिर बुलाया अयोध्या महिला ने अयोध्या के मलेथू कनक गांव के कथावाचक पवन देव महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ ही महिला का आरोप है कि कथावाचक ने उसके लाखों के जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता का कहना है कि बिहार में कथा में उसकी कथावाचक पवन से जान-पहचान हुई। ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी...
जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर

जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर है। यूपी पुलिस उप निरीक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4543 पदों पर चल रही भर्ती भर्ती बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 चल रही है। इसके लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा कराई गई थी। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिर इस चरण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।...
यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षक सुसाइड केस में फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार हो गई हैं। बताते हैं कि पुलिस ने पूर्व बीएसएस शालिनी श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में शिक्षक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड मामले में यह कार्रवाई हुई है। शालिनी श्रीवास्तव 22 फरवरी 2026 को एफआईआर होने के बाद से ही फरार थीं। कोर्ट से भी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने गिरफ्तारी पर ईनाम भी घोषित किया था। निलंबित लिपिक अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हालांकि, मामले में दूसरा निलंबित लिपिक संजीव सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताते चलें कि कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग गांव के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी सुसाइड की थी। उन्होंने गुलरिहा क्षेत्र में स्थित भाई के घर में फांसी लगाई थी। ये भी पढ़ें: UP : दो बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, लापरवाही पर निदेशालय सख्त ...
बांदा जेल में नए जेलर समेत दो अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

बांदा जेल में नए जेलर समेत दो अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेल में नए जेलर और डिप्टी जेलर ने कार्यभार संभाल लिया है। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बताते चलें कि बांदा जेल से तबादला पाॅलिसी के तहत दो डिप्टी जेलर और 15 जेल वार्डरों के तबादले हुए थे। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बांदा जेल में नए जेलर सीतापुर से स्थानांतरित होकर आए हैं। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने यह जानकारी दी। दो डिप्टी जेलर का हुआ था तबादला इससे पहले बांदा जले से 15 जेल वार्डरों और दो डिप्टी जेलरों का दूसरी जेलों में तबादला किया गया है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा जेल में बंदी ने लगाई फांसी-इस आरोप में था बंद  बताते चलें कि बांदा जेल प्रदेश में लंबे समय सुर्खियों में रही है। मुख्तार अंसारी और पश्चिमी यूपी के कई खतरनाक अपराधी इस जेल में बंद रहे हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्कता बरती गई है। सीतापुर...
बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। बांदा में चंद्रावल नदी में नहाते समय दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यह घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में हुई। जसपुरा के गौरीकला गांव का मामला मृतकों की पहचान गौरीकला निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14) और बेटे अंशु (10) के रूप में हुई। इसी घटना में कानपुर के घाटमपुर के पंकज के बेटे प्रतीक (13) भी नदी में डूब गए। ये भी पढ़ें: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत  पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया है। सीओ ट्रैफिक सौरभ सिंह ने घटना की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को तालाब, नदी और अन्य जलश्रोतों से दूर रखें। ये भी पढ़ें: बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, था...
यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां

यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (ब्यूरो): यूपी में समय से पहले चुनाव! इस संभावना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 समय से हो सकते हैं! इसे लेकर पूरे प्रदेश में चर्चाएं तेज हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव की संभावना है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों में भी हलचल है। वहीं भाजपा ने भी बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी दल अब अंदरखाने यह मानकर चल रहे हैं कि यूपी में समय से पहले चुनाव होंगे। यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में केंद्र? माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा न आए। इसलिए केंद्र सरकार यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने पर विचार कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा व...
UP: एक्शन में सीएम योगी, उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद लेंगे अहम बैठक..

UP: एक्शन में सीएम योगी, उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद लेंगे अहम बैठक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी जल्द ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी की बैठक में बिजली दरों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत निगम अध्यक्ष आशीष गोयल पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद शक्तिभवन में भी हलचल बढ़ी है। उर्जा मंत्री के आरोप हैं कि उनकी जानकारी और अनुमति के बिना जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत अधिभार जोड़ दिया गया। 15 जून को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की बैठक इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ 15 जून को बैठक करेंगे। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री ने 10% ईंधन अधिभार लगाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनसे कुछ पूछा नहीं गया। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी ...
बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में शातिर दिमाग व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से नकली गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। साथ ही आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर के रब्बानिया नगर का है। मौके से पुलिस ने लगभग दो लाख का निर्मित, अर्द्धनिर्मित गुटखा, अन्य सामग्री और रैपर बरामद किए हैं। शहर के रब्बानिया नगर का मामला यह जानकारी के बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली। ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात   पता चला कि शहर के रब्बानिया नगर में बाबूलाल अपने मकान में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। गुटखा बनाने के लिए छोटी-मोटी मशीनें भी लगाए है। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा म...
नहीं रहे भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा

नहीं रहे भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का आज शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। मशहूर निशानेबाज जलपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि जसपाल राणा कुछ दिन पहले ही म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप के बाद भारत लौटकर आए थे। फ्लाइट में ही बिगड़ी थी तबीयत फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। उनका निधन हृदय की बीमारी के कारण होना बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत देश के मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। देश के खेल जगत में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। जसपाल राणा निशानेबाज मनु भाकर के कोच भी थे। ये भी पढ़ें: नहीं रहे देश को ...
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा कानपुर में साइबर थाने में हुआ है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सपा अधिवक्ता सभा के प्रवीण यादव ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की। कानपुर में 3 लोगों के खिलाफ नामजद केस इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता प्रवीण यादव का कहना है कि भरत पटेल नाम के व्यक्ति की इंटरनेट मीडिया आइडी से पोस्ट की गई। ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार इसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी के बारे में झूठी व तथ्यहीन बातें फैलाई गईं। साथ ही गलत फोटो भी वायरल की गई। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ...