Saturday, June 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP: एक्शन में सीएम योगी, उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद लेंगे अहम बैठक..

CM Yogi bans Chinese manjha

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी जल्द ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी की बैठक में बिजली दरों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत निगम अध्यक्ष आशीष गोयल पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद शक्तिभवन में भी हलचल बढ़ी है। उर्जा मंत्री के आरोप हैं कि उनकी जानकारी और अनुमति के बिना जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत अधिभार जोड़ दिया गया।

15 जून को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की बैठक

इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ 15 जून को बैठक करेंगे। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री ने 10% ईंधन अधिभार लगाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनसे कुछ पूछा नहीं गया।

ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

नियामक आयोग ने भी इस अधिभार को नियमों के खिलाफ कहा है। सूत्रों का कहना है कि विद्युत निगम प्रबंधन मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की तैयारी में व्यस्त है।

शक्ति भवन के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक के बाद यह अधिभार वापस लिया जा सकता है। बताते चलें कि बिजली की बढ़ी दरों को लेकर यूपी उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली दरें बढ़ाने का काफी विरोध हो चुका है।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा 

यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा