UP: एक्शन में सीएम योगी, उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद लेंगे अहम बैठक..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उर्जा मंत्री के आरोपों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी जल्द ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी की बैठक में बिजली दरों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत निगम अध्यक्ष आशीष गोयल पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद शक्तिभवन में भी हलचल बढ़ी है। उर्जा मंत्री के आरोप हैं कि उनकी जानकारी और अनुमति के बिना जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत अधिभार जोड़ दिया गया।
15 जून को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की बैठक
इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ 15 जून को बैठक करेंगे। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री ने 10% ईंधन अधिभार लगाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनसे कुछ पूछा नहीं गया।
ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी ...

