लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हादसे में 17 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक के एक टेंपो और मैजिक गाड़ी को रौंदने के कारण हुआ। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में 16 लोगों की मौत पहले ही हो गई थी। एक व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या कुल 17 हो गई है। घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हुआ हादसा
बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में जमुका गांव के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंद दिया। इससे 16 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वालों ...








