Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

कन्नौज में गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की हादसे में मौत, सिपाही रेफर

कन्नौज में गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की हादसे में मौत, सिपाही रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले की छिबरामऊ कोतवाली में तैनात एक दरोगा की क्षेत्र में गश्त के दौरान हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि आज तड़के सुबह करीब ढाई बजे सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह हमराही सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल दरोगा रणधीर सिंह की मौत हो गई। वहीं हमराही सिपाही सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुत्ता सामने आने के कारण हादसा बताया जाता है कि मृतक दरोगा रणधीर सिंह सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। वह कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली में तैनात थे। यह हादसा छिबरामऊ के मुख्य मार्ग पर जामा मस्जिद के पास हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ेंः यूपी में दो दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत, सरकारी काम से हाइकोर्ट जाते वक्त हादसा वहां ...
बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले एक व्यवसाई और उनकी पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बाइक से एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनको टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। बताते हैं कि पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे उनके बच्चों ने दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दुखद पहलू यह है कि इस दंपति की बड़ी बेटी की आने वाली 25 अप्रैल को शादी तय है। ऐसे में परिवार में शादी की तैयारियों का वक्त चल रहा था। परिवार के सिर से उठा माता-पिता का साया इस अनहोनी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा बचे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर के सर्वोदयनगर के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता (45) बीती रात अपनी पत्नी राजकुमार (42) और बच्चों के साथ जिले के अतर्रा कस...
ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

ललितपुरः कालेज से लौट रहीं छात्राओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेहरू महाविद्यालय के पास गुरुवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। कालेज से लौट रहीं दो छात्राओं को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू क दी है। यह हादसा ललितपुर जिले में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर को हुआ। कालेज से घर लौट रही थीं दोनों छात्राएं बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर दीपचंद चौधरी डिग्री कालेज और नेहरू डिग्री कालेज हैं। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर को दीपचंद चौधरी कालेज की छात्रा नंदनी झा और नेहरू कालेज की छात्रा ज्योति यादव पढ़...
सीतापुर में हादसा, लखीमपुर के व्यापारी समेत 3 की मौत, 1 गंभीर

सीतापुर में हादसा, लखीमपुर के व्यापारी समेत 3 की मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज तड़के सुबह सीतापुर-लखनऊ नेशनल हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार लखीमपुर के एक व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि हादसा का कारण कोहरा और धुंध है। वहीं कार सवार लोग लखनऊ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। हादसा सीतापुर जिले के सिंधौली सिधौली क्षेत्र के मनवा तिराहे के पास बुधवार तड़के सुबह हुआ। लखनऊ के निरालानगर में शादी से लौट रहे थे कार सवार बताया जाता है कि लखीमपुर के काशीपुर मेनरोड के रहने वाले अवध मशीनरी स्टोर के मालिक तिमल बेरी (62) अपने दोस्त हरिप्रसाद गुप्त (65) और सास विनोदनी गुप्ता (80) के साथ लखनऊ के निराला नगर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से सभी लोग कार से लौट रहे थे। तड़के सुबह सिधौली कोतवाली क्षेत्र मे...
यूपी के अमेठी में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

यूपी के अमेठी में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के अमेठी जिले में सोमवार रात एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब एक बोलेरो गाड़ी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। यह हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर हुआ है। तेज रफ्तार में ट्रक की बोलेरो में टक्कर, 5 की मौके पर मौत बताया जाता है कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा के रहने वाले 6 लोग सोमवार को बोलेरो से अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले। ये सभी लोग गाड़ी से जिले के ही गौरीगंज थाना क्षेत्र के संभावा गांव पुहंचे थे। वहां से लौटकर सभी देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती अपने परिचित मरीज का हाल-चाल लेने पहुंचे। फिर उसी बोलेरो से सभ...
बांदा में बाइक की टक्कर से मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो लोग घायल

बांदा में बाइक की टक्कर से मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो लोग घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बाइक की टक्कर से एक मामा की मौत हो गई, वहीं मासूम भांजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। हादसा बाइक और साइकिल की टक्कर से हुआ है। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक बालक की बहन का कहना है कि त्योहार के मौके पर उसने ही भाई को खुशी-खुशी घर बुलाया था। साइकिल और बाइक की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव का रहने वाले 12 साल का बालक लल्लू पुत्र दादूराम दो दिन पहले अपनी बहन सावित्री की ससुराल बिसंडा गया था। वहां बुधवार दोपहर वह अपने 8 साल के भांजे रोहित पुत्र राममनोहर को साइकिल से लेकर...
फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः आज दोपहर साले के तिलक समारोह से वापस पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार शख्स रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसा प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ। ट्रक के नीचे आने से बाइक पर सवार उनकी पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साले के तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार यह हादसा रविवार दोपहर गांव नउवाबाग के पास हुआ। बताया जाता है कि अशोथर थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव के रहने वाले विशंभर (32) मजदूरी करते थे। शनिवार को उनकी ससुराल ग्राम जौंह में साले राजू का तिलक था। वहां से पत्नी अनीता देवी (28) व बेटी राधिका (5) के साथ लापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में बाल-बाल बचा पिता भी हुआ है घायल हादसे में उनकी पत्नी और बच्ची ट्रक ...
बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

बांदा में शख्स को रौंदती हुई सड़क किनारे जा पलटी गाड़ी, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में हुए हादसे में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक शख्स को रौंदते हुए सड़क किनारे जा पलटी। इससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया है। वहीं गुस्साई भीड़ ने जाम लगा लिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत करते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद या मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताते हैं कि मृतक की पत्नी की कुछ माह पहले ही मौत हुई है। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। कमासिन इलाके में हुआ हादसा बताया जाता है कि आज सुबह बबेरू की ओर से तेज रफ्तार आ रही टवेरा गाड़ी का खरौली गांव के पास अचानक अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे शौच कर रहे ज...
बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे खनन के ट्रक लोगों की अकाल मौत का कारण बनते जा रहे हैं। खनन की बालू लादने जल्दबाजी में अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ने वाले इन ट्रकों की चपेट में आकर आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शाम को बालू लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। एक युवक ने बांदा जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा किशोर बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने एमपी बार्डर पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश के बरुआ गांव का था मृतक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना अंतर्गत बरुआ गांव में रहने वाला प्रमोद (18) पुत्र जगत निषाद बुधवार शाम बाइक से परेई गांव जा रहा था। इसी दौरान बरुआ गांव से तकरीबन डेढ़ क...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक युवक अपने दोस्त के साथ पिता के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक मौके से फरार हो गया है, लेकिन उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त संग पिता की दवाई लेकर लौट रहा था युवक बताया जाता है कि गिरवां कस्बा निवासी दिनेश तिवारी उर्फ कालू (36) पुत्र रामकिशोर शाम को गिरवां थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी अपने साथी सुनील उर्फ शीलू (28) पुत्र रामकिशुन के साथ बाइक से पिता के लिए दवाई लेने गया था। उनके...