Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता इलाके में एक व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन था और गुरुवार सुबह को उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक के परिजन उसके रात तक घर नहीं लौटने को लेकर परेशान थे। सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से जालौन का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से जालौन के मजगैन गांव का रहने वाले थे। राजकुमार वर्मा (40) उर्फ राजू नौबस्ता स्थित शंकराचार्य नगर में अपनी बड़ी बहन मुन्नी देवी के साथ किराए पर रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और बुधवार को रोज की तरह काम पर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं...
बांदा में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव तो पहुंची पुलिस, यह था मामला..

बांदा में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव तो पहुंची पुलिस, यह था मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मवई बाईपास के पास डंपर और ईंधन टैंकर की आमने-सामने हुई तेज टक्कर में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताते हैं कि टैंकर इंधन लेकर कानपुर से बांदा आ रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने बुधवार शाम को टैंकर मालिक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शव को मवई के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझाकर किसी तरह शांत किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनको पर्याप्त मुआवजा दिलाया जाएगा। तब कहीं जाकर परिवार के लोग माने और शव को लेकर घर के लिए रवाना हुए। परिजनों का कहना था कि टैंकर में जिस पेट्रोल पंप का ईंधन आ रहा था उसके मालिक ने अमानवीयता दिखाते हुए टैंक को कब्जे में ले लिया। वहीं अपने चालक के परिजनों की मदद के नाम पर कुछ नहीं कहा-सुना। बाद में सीओ सिटी ने फोर्स के साथ मौके पर...
विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विधानसभा घेरने पहुंचे भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये लोग गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर विरोध जताने पहुंचे थे। इन नेताओं की मंशा विधानसभा घेरने की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते भाकियू नेता व कार्यकर्ता वहां तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने रात में ही बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। पुलिस ने पानी की बौछार मारकर भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। बाद में बसों से लेकर जाकर दूर छोड़ा। बसों से ले गई पुलिस ने दूर छोड़ा बाद में भाकियू के मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने देवा रोड जाम किया। बाद में वहां पर गन्ना और पराली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जाता है कि भाकियू के लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रात में ही बसों से हजरतगंज से इको गार्डेन भेज दिया ग...
उन्नाव में फाइलेरिया की दवाई से मौत का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा-जाम, पुलिस ने चलाईं लाठियां

उन्नाव में फाइलेरिया की दवाई से मौत का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा-जाम, पुलिस ने चलाईं लाठियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के पुरवा थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा गांव में फाइलेरिया की दवाई खाने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत कुछ लोगों को हालत गंभीर बताई जा रही है। बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इससे साफ इंकार किया है कि फाइलेरिया की दबाई से किसी की मौत हुई है। वहीं पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के मामले की भी जांच कराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पर यह आरोप कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया। ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर लाठियों से पीटने का आरोप भी लगाया। उधर, सीएमओ डा. केपी...
तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदराबाद के तेलंगाना में एक 27 साल की महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जलाकर मारने वाले चारों आरोपी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बताते हैं कि पुलिस चारों को क्राइम सीन क्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। वहां चारों ने पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और चारों मारे गए। वहीं इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। वहीं कई हस्तियों ने भी इसका समर्थन किया। वहीं कई लोगों ने गलत भी ठहराया है। 27 नवंबर को की थी चारों ने दरिंदगी बताते चलें कि 27 नंवबर को चारों दरिंदों ने एक 27 साल की महिला डाक्टर को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरपे किया था। इसके बाद उन्हे जलाकर मार डाला था। महिला डाक्टर का शव अधजली हालात में पड़ा मिला था। चारों ...
अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी का दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि अब उन्नाव में फिर एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता गुरुवार सुबह खेत जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पीड़िता को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसपर गैंगरेप का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। पीड़िता को कानपुर रेफर कर दिया गया है। रायबरेली जिले में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला बताते हैं कि पीड़िता के विरोध करने पर दोनों युवकों ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग ल...
कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज रविवार सुबह दिनदहाड़े एक सेवानिवृत महिला स्वास्थ्यकर्मी की उनके घर में बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ब्रह्मदेव चौराहे के पास हुई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फारेंसिक टीम और डॅाग स्क्वायड भी पहुंचे। हालांकि, फिलहाल कोई बड़ा क्लू मिलने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है। आबादी वाली बस्ती में वारदात बताया जाता है कि कल्याणपुर के मसवानपुर के शिवनगर नई बस्ती में सेवानिवृत्त शिक्षक रामविलास अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (61) के साथ रह रहे थे। वह उरई जिले में शिक्षक थे और अब सेवानिवृत हो चुके थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी कानपुर के ही स्वरूप...
लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज रविवार दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। युवक का कहना है कि हमलावर ने उससे पता पूछा था, इसके बाद उसपर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घैला पु‍ल के पास नदीम नामक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे आनन फानन ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां युवक की हालत खतरे से बाहर है। बताते हैं कि गोली युवक की कमर में लगी है और आरपार हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस सूत्रों का कहना हैकि एक्‍सरे में गोली लगने की पुष्ट...
बांदा में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार से रंगदारी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

बांदा में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार से रंगदारी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 14 नवंबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह से डेढ़ करोड़ रंगदारी मांगे जाने के मामले का मास्टर माइंड गया प्रसाद यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चित्रकूट के थाना कर्वी के पतौरा निवासी गया प्रसाद को पुलिस ने भरतकूप से गिरफ्तार किया। आज रविवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। बताते चलें कि मामले के कुछ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 25 हजार घोषित हुआ था ईनाम पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गया प्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी है कि राजा द्विवेदी नाम के दूसरे आरोपी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी से अच्छे संबंध थे और लक्ष्मी बड़े बिजनेसमैन होने के साथ-साथ जिले की बड़ी हैसियत के व्यक्ति माने जाते हैं। इसलिए डेढ़ करोड़ रुपए ...
चित्रकूटः प्रधान की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, महिला डांसर की हालत गंभीर, 3 और घायल

चित्रकूटः प्रधान की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, महिला डांसर की हालत गंभीर, 3 और घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में प्रधान की बेटी के शादी में हर्ष फायरिंग से महिला डांसर समेत दो लोग घायल हो गए। महिला डांसर के जबड़े में गोली लगी है तो बाकी लोगों को हाथ में छर्रे लगे हैं। बताते हैं कि गोली लगने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए घायल डांसर को बेहद गंभीर हालत में चित्रकूट से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह मऊ थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मानिकपुर क्षेत्र में घटना से सनसनी बताया जाता है कि ग्राम प्रधान टिकरा सुघीर सिंह पटेल की बेटी की बारात मानिकपुर के बराहमाफी गांव से आई थी। दूल्हा अशोक कुमार बरात में डांस के लिए भरुआ सुमेरपुर और हमीरपुर से महिला डांसरों को लाया था। रात करीब 12 बजे डांस चल रहा था। 22 वर्षीय डांसर हिना अपनी साथियों के साथ स्टेज पर डांस कर रही थीं। बताते हैं कि इसी दौरान ...