Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

लखनऊ : मॉल में सिपाही की पिटाई मामले में मैनेजर व गार्ड समेत कई पर FIR

लखनऊ : मॉल में सिपाही की पिटाई मामले में मैनेजर व गार्ड समेत कई पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में वर्दी के नीचे तीन शर्ट पहनने के आरोपी सिपाही की पिटाई मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हुसैनगंज के उस मॉल के मैनेजर व गार्ड समेत 3 के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, हुसैनगंज कोतवाली के दारोगा प्रमोद प्रसाद ने इस मामले में वीमार्ट मैनेजर विश्वास मिश्र और सुरक्षा गार्ड अजीज तथा कर्मचारी विजय समेत अन्य के खिलाफ सिपाही को बंधक बनाकर पीटने व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। वर्दी के नीचे 3 शर्ट पहनने का था आरोप बताया जाता है कि रिपोर्ट लिखाने वाले दरोगा प्रमोद प्रसाद का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने एक सिपाही की पिटाई का वीडियो देखा। छानबीन पर पता चला था कि वीडियो स्टेशन रोड स्थित एक मॉल का है। पूछताछ में पता चला कि 21 फरवरी को गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात रहे सिपाही आदेश कुमार वहां खरीददारी को पहुंचे थे।...
लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक सिपाही ने अपनी हरकत से पूरे पुलिस महकमे का सिर शर्म से झुका दिया। यह सिपाही हुसैनकंज में स्थित एक वी-मार्ट में चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद किसी ने पिटाई की तो किसी ने कपड़े उतारे। सिपाही के पकड़े जाने से लेकर पिटाई तक का वीडियो वायरल हुआ। उच्चाधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। दरअसल, सिपाही ने चोरी की तीन शर्ट को वर्दी के नीचे पहन लिया और फिर निकलने लगा था। तभी पकड़ा गया। वीडियो वारल होने अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई। वीडियो वायरल होने पर निलंबित बताया जाता है कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार वीमार्ट में खरीददारी के लिए पहुंचा। वहां कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा। फिर ट्रायल रूम में जाकर 3 शर्ट पहनकर ऊपर से वर्दी पहन ली। इसके बाद मार्ट से तेजी से बाहर निकलने लगा। तभी गेट पर लगा सायरन बज उठा। सुरक्षा गार्ड ने सिपाही को पकड़...
लखनऊ में खाद्य प्रसंस्करण के 1 माह के ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

लखनऊ में खाद्य प्रसंस्करण के 1 माह के ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजकीय फल संरक्षण केंद्र आदर्श नगर (लखनऊ) में महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण का 1 माह का प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निर्देशक डा आरके तोमर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फल संरक्षण अधिकारी डा एसके चौहान उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वित्त नियंत्रक जय मंगल राव, आलमबाग गार्डन के अधीक्षक जयराम वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 8 ब्लाक में चलाया जा रहा 3 दिवसीय कार्यक्रम साथ ही एमसी तोमर व राजबली सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के पर्यवेक्षक सुभाषचंद तिवारी द्वारा किया गया। केंद्र प्रभारी डा. संजीव सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रशिक्षण के संबंध में बताई गई। जिले के 8 ब्लाकों से चलाए गए तीन दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में 240 प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। शिक्षणा...
Big News : लखनऊ में सबसे बड़ा पुलिस एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का शूटर गिरधारी मारा गया

Big News : लखनऊ में सबसे बड़ा पुलिस एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का शूटर गिरधारी मारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज तड़के राजधानी लखनऊ में सबसे बड़ा एनकाउंटर हुआ। रिमांड पर लाया गया अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ कन्हैया भागते समय पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। एनकाउंटर में पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। बताते हैं कि शूटर गिरधारी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। एनकाउंटर तड़के सुबह विभूतिखंड में हुआ। पुलिस अजीत सिंह हत्याकांड में इस्तेमाल हुए पिस्टल बरामद करने शूटर गिरधारी को वहां ले जा रही थी। सब इंस्पेकटर की नाक पर सिर मारकर गिराया बताते हैं कि शूटर गिरधारी ने इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी की नाक पर अपना सिर दे मारा। इससे इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े। बताते हैं कि शूटर उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा। इसके बाद शूटर भागकर झाड़ियों में जा छिपा। बताते हैं कि बाद में और फोर्स बुलाया गया। शूटर को घेरने के बाद सरेंडर करने को कहा। शूटर ने पुलिस टीम पर गोलिय...
लखनऊ में सैलून-स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे, सेक्स रैकेट में 20 युवतियां-15 युवक गिरफ्तार

लखनऊ में सैलून-स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे, सेक्स रैकेट में 20 युवतियां-15 युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी पुलिस ने शहर के इंदिरानगर और गाजीपुर क्षेत्र के पॉश इलाकों में चल रहे छह सैलून और स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस छापों में स्पा सेंटरों और सैलून की आड़ में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने इन स्पा और सैलून से आपत्तिनजक हालत में मिले 15 युवक और 20 युवतियों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पुलिस के छापे के दौरान एक ग्राहक बिना कपड़ों के भाग खड़ा हुआ। हालांकि, सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस पर झाड़ा रौब, फिर पहुंचे थाने बताया जाता है कि राजधानी की एडीसीपी प्राची सिंह के निर्देशन में कुल आठ पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर रेड मारी। रेड के दौरान इंदिरानगर में स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर के साथ ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन, द माउंटेन पर भी रेड पड़ी। वहां के मैनेजर और कर्मचारियों ने पहले पुलिस को अपने रौब में लेने...
लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो को अश्लील साइटों पर अपलोड कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी बस आठवीं पास है और उसे इंटरनेट की काफी जानकारी है। उसने सबकुछ यूट्यूब से ही सीखा। अब लखनऊ के पीजीआई थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इस अपराधी के खुलासे से पुलिस भी हैरान है। ऐसे बनाता था लड़कियों और महिलाओं को शिकार पुलिस ने बताया कि आरोपी आठवीं फेल है, फिर भी काफी शातिर साइबर अपराधी बन गया है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनकी आईडी हैक कर लिया करता था। दोस्ती करके उनकी प्राइवेट फोटो चैटिंग से निकालकर उसे नेकेड फोटो के साथ भी एडिट करके लगा देता था। ये भी पढ़ें : शातिर इंजीनियर का गं...
लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए प्यार की घंटी बजाने वाली एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। युवती ने बड़ी ही प्लेनिंग के साथ युवक को सतरंगी सपने दिखाकर शोना से बाबू और फिर पुच्चू तक बनाया। फिर धीरे-धीरे करके 6 लाख का चूना लगाया। शापिंग की, फ्लाइट के टिकट बुक कराए और जमकर कैश भी झटका। बाद में शादी की तारीख तय हुई तो हैदराबाद जाने की बात कहकर निकल ली। लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR अब, मामले में लखनऊ के रहने वाले पीड़ित मनोज अग्रवाल ने राजधानी के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर पीड़ित मनोज का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए जीवन साथी डाट काम पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को प्रियंका सिंह न...
लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के आउटर पर सुबह करीब पौने 8 बजे के आसपास अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इन दोनों डिब्बों में डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। अच्छी बात यह है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित, पटरियां क्षतिग्रस्त हालांकि, इससे ट्रेन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी का मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि किस कारण यह घटना हुी। वहीं कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में बैठाने की व्यस्था के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यह ट्रेन पंजाब से बिहार जा रही थी। डीआरएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार 8 से 10 कि...
UP : महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 112 पीआरवी में थीं तैनात

UP : महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 112 पीआरवी में थीं तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। 24 साल की यह महिला कांस्टेबल उर्मिला वर्मा थीं जो कि मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली थीं। पुलिस का कहना है कि वह मऊ इलाके में स्थित एक हास्टल में रह रही थीं। उसी हास्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर रविवार रात उन्होंने फांसी लगा ली। खास बात यह है कि महिला सिपाही का मोबाइल फोन गायब है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 112 पीआरवी में थी तैनाती महिला कांस्टेबल लखनऊ में मोहनलालगंज कोतवाली की पीआरवी यानी पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल पर तैनात थीं। मामले को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला सिपाही की रात 10 बजे से ड्यूटी भी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इसी बीच उनका कोई परिचित हास्टल पहुंचा तो कमरा भीतर से बंद था। खटखटाने पर नहीं खुला तो परिचित ने पास में रहने ...
लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार देर शाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रधानपति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जबक सुजीत अपनी गाड़ी से ईंट भट्टे को जा रहे थे। बताते हैं कि वह रोज अपने ईंट भट्टे को नियमित रूप से जाते थे। पहले से घात लगाए बदमाशों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़े।  गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप  गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हत्या करने के बाद बदमाश वापस सुजीत के पास पहुंचे और देखा कि कहीं वह जीवित तो नहीं बच गए हैं। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में पथराव भी किया। एक बदमाश का असलहा भी वहीं गिर गया।  ये भी पढ़ें : UP :...