Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

Lucknow Cyber crime 8th pass uploaded photos of 10 thousand girls on porn sites

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो को अश्लील साइटों पर अपलोड कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी बस आठवीं पास है और उसे इंटरनेट की काफी जानकारी है। उसने सबकुछ यूट्यूब से ही सीखा। अब लखनऊ के पीजीआई थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इस अपराधी के खुलासे से पुलिस भी हैरान है।

ऐसे बनाता था लड़कियों और महिलाओं को शिकार

पुलिस ने बताया कि आरोपी आठवीं फेल है, फिर भी काफी शातिर साइबर अपराधी बन गया है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनकी आईडी हैक कर लिया करता था। दोस्ती करके उनकी प्राइवेट फोटो चैटिंग से निकालकर उसे नेकेड फोटो के साथ भी एडिट करके लगा देता था।

ये भी पढ़ें : शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

बाद में इन फोटो को अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर डालता था। बाद में इन फोटोज को हटाने के नाम पर यह शातिर अपराधी इन लड़कियों से मोटी रकम वसूलता था। उसके पास करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो मिली हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा, अधिकारियों ने बताया

मामले में डीसीपी क्राइम पीके तिवारी का कहना है कि विनीत मिश्रा नाम के इस शातिर जालसाज के लैपटाप से करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो व अन्य डाटा मिला है। इन लड़कियों की प्राइवेट फोटो उसने अपने पास सेव करके रखी थीं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एक लड़की ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

लड़की बनकर करता था दोस्ती, फिर ID हैक

आरोपी से पूछताछ के बाद साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट शरीफ खान और अजय सिंह ने जानकारी दी, कि गिरफ्तार जालसाज विनीत मूलरूप से शाहजहांपुर मस्जिदगंज चौक इलाके का निवासी है। बताया कि वह लड़की की आईडी बनाकर लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनका व्हाट्सएप नंबर लेकर उसपर लिंक भेजता था। जैसे ही कोई लड़की या महिला उस लिंक पर टच करती थी, उसकी आईडी का डिटेल्स सीधे उसके पास चला जाता था।

ये भी पढ़ें : शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल