Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कोर्ट रूम में हुए कुख्यात संजीव जीवा के दुस्साहसिक हत्याकांड की गूंज दूसरे दिन भी सुनी गई। विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया, तो मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इस हत्याकांड में बदमाशों की गोली से घायल बच्ची को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे। बच्ची को चाकलेट देकर उसे पुचकारा भी। जीवा हत्याकांड में बच्ची को भी लगी थी गोली सीएम योगी ने घायल बच्ची का हाल जानने के साथ-साथ उसके परिजनों से भी मुलाकात की। डेढ़ साल की बच्ची एससी-एसटी कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड के दौरान गोली लगने से घायल हो गई थी। इस हत्याकांड के दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी कमलेश और लाल मोहम्मद भी घायल हुए थे। संबधित खबर पढ़ें : लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी दोनों क...
लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े वजीरगंज इलाके में मुख्तार अंसारी के करीबी कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारे वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक संजीव जीवा का बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या में नाम आ चुका था। लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर वारदात हत्या की यह वारदात लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर हुई। मृतक की पहचान पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और इस समय लखनऊ जेल में बंद था। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन.. बताते हैं कि गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला कुख्यात अपराधी बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी रहा है। वह कई और संगीन वारदात...
लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..

लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। यह घटना गोमतीनगर के विकास खंड इलाके की है। मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट जानकारी के अनुसार 73 साल के सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर के विकासखंड में रहते थे। वह कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज की वजह से डिप्रेशन में भी थे। ये भी पढ़ें : कानपुर में 15 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या आज उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा है। इसमें डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह बताया है। घटना से परिवार म...
CM Yogi के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन

CM Yogi के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' का सोमवार को विमोचन हुआ। लखनऊ के जोसेफ कालेज में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने किया। बताते हैं कि पुस्तक में सीएम योगी के एक सामान्य परिवार के लड़के से लेकर शक्तिशाली मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बताया गया है। बालासोर हादसे में जान गवाने वालों के लिए मौन भी इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव आदि रहे। प्रार्थना गीत के बाद बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस पुस्तक को शांतनु गुप्ता द्वारा लिखा गया है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड :...
यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..

यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 5 जिलाधिकारियों समेत 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। विशेष सचिव गृह अखण्ड प्रताप सिंह को डीएम देवरिया बना दिए गए हैं। वहीं देवरिया डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बागपत के डीएम राजकमल यादव को हटा दिया गया है। नेहा प्रकाश औरैया की नई डीएम बनीं इसी क्रम में 2021 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा प्रकाश को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया डीएम रहे प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। अपर आयुक्त उद्योग कृतिका शर्मा श्रावस्ती जिले की नई जिलाधिकारी होंगी। बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव अपर आयुक्त उद्योग के पद पर नियुक्त हुए हैं। वहीं प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल विशेष सचिव गृह बना दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खब...
दर्दनाक : लखनऊ में बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी को रौंदा, मां-बाप और दो बेटों की मौत

दर्दनाक : लखनऊ में बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी को रौंदा, मां-बाप और दो बेटों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीती देर रात लखनऊ के विकास नगर मामा चौराहे के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्पार्पियों ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। सीतापुर के रहने वाले स्कूटी समेत दंपति और उनके दोनों बेटों की इस हादसे में मौत हो गई। चारों गाड़ी के नीचे फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। चारों की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक भाग निकला। मृतक सीतापुर के लहरपुर के रहने वाले थे। देर रात करीब 2 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार राम सिंह (35) सीतापुर जिले के लहरपुर के रहने वाले थे। वह बीती रात करीब 2 बजे स्कूटी से अपनी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। भागने की कोशिश में स्कार्पियो चालक पूरे परिवार के 100 मीटर तक घसीटता ले गया। फिर भाग निक...
PM मोदी ने यूपी के खेलो इंडिया का किया वर्चुअल उद्घाटन, कहा-अब खलेंगे भी-खिलेंगे भी..

PM मोदी ने यूपी के खेलो इंडिया का किया वर्चुअल उद्घाटन, कहा-अब खलेंगे भी-खिलेंगे भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आज शुभारंभ किया। 25 मई से 3 जून तक होने वाले इन खेलों को लेकर जबरदस्त तैयारियां हुई हैं। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा.. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देशभर की युवा खेल प्रतिभाओं का संगम बन गया है। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से खिलाड़ी आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह यूपी के सांसद हैं, इसलिए सभी खिलाड़ियों का विशेष रूप से स्वागत करते हैं। उधर, सीएम योगी ने कहा कि अबकी बार यूपी तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करते हुए नया रिकार्ड बना रहा है। कहा कि सभी का प्रयास है कि आयोजन भव्...
Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में सिटी स्टेशन के पास सेलिब्रेशन मैरिज हाॅल के चौथे तल पर आज मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। बताते हैं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। इस बिल्डींग के तीसरे फ्लोर पर गर्ल्स हास्टल चलता है। हास्टल में करीब 35-40 लड़कियां रहती हैं। आज चौथे तल पर आग की लपटें और धुआं देखकर चीख-पुकार मच गई। लड़कियों ने भी मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। वजीरगंज पुलिस और चौक फायर स्टेशन से एफएसओ पुष्पेंद्र यादव टीम के साथ पहुंचे। दमकल टीम ने लड़कियों को जीने के रास्ते सुरक्षित निकाला। वहीं दूसरी टीम ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट...
Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि आरोपी गोरखपुर का रहने वाला राहुल राय नाम का व्यक्ति है। उसने बीती 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार को फोन करके यह धमकी दी थी। लखनऊ के चिनहट में रिपोर्ट दर्ज इसके बाद लखनऊ के चिनहट थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, धमकी देने वाले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। 25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी वाली काल आई थी। आरोपी ने खुद को गोरखपुर का रहने वाला मनोज राय बताया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन ये भी प...
STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम बीते दिन से बांदा-हमीरपुर, चित्रकूट और आसपास के जिलों को खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस टीम को लखनऊ के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश है। दरअसल, साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस गुप्ता (30) लखनऊ के विराज खंड, गोमती नगर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में ही एसटीएफ सर्च आपरेशन चला रही है। एसटीएफ की एक टीम बीते लगभग तीन दिन से बुंदेलखंड में डेरा डाले हुए है। फोन काॅल से पता चली थी यह बात इस टीम को साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस की तलाश है। बताते हैं कि वह पिछले लगभग दो साल से लापता हैं। दो साल पहले वह लखनऊ स्थिति अपने घर से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि घर से जाते समय न उन्होंने अपना मोबाइल फोन लिया और न ही पर्स साथ में रखा। अब पूरा परिवार और माता-पिता उनके लिए परेशान हैं। सभी उनकी तलाश कर रहे हैं। सेवानिवृत इंजीनियर...