Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

Property dealer shot dead in Lucknow, another injured

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर में वारदात

जानकारी के अनुसार निगोहां टिकरा गांव के रहने वाले अमित कुमार गौतम (35) प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से कार्यालय है। बताते हैं कि सोमवार देर शाम करीब 7 बजे दफ्तर से निकले।

ये भी पढ़ें : काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

उनके कर्मचारी अतुल ने बाइक स्टार्ट की। जैसे ही अमित बाइक पर बैठे। पीछे से आए व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। वह खून से लतपत होकर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बदमाशों की गोली से कर्मचारी भी घायल हो गया है। हत्या के पीछे प्रापर्टी की दुश्मनी मानी जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उधर, एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी में कई एडीएम के तबादले, झांसी-इटावा समेत..

चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?