Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

कानपुर में रूमा हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रक की  आमने-सामने टक्कर में 4 की मौके पर मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

कानपुर में रूमा हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौके पर मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में रूमा हाइवे पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण हादसे में एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार महिलाओं, बच्चों और पुरुष छिटक-छिटकर दूर गिरे। इस दौरान चार की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पड़े शवों की हालत देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। बाद में पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रूमा हाइवे पर भीषण हादसा, ब्रह्मदेव मंदिर से दर्शन कर लौट थे ग्रामीण बताया जाता है कि चकेरी के अंबेडकल नगर निवासी कालिका प्रसाद के पोते का मुंडन होना था। इसके लिए उनके करीब डेढ़ दर्जन रिश्तेदार मंगलवार दोपहर ट्रै...
बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने एक साधू का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। शव को देखने के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी थी। ट्रेन जब बांदा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरू में मृतक की पहचान का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में तलाशी के दौरान वृद्ध का मतदाता पहचान पत्र जीआरपी को मिला। पास में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त   जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह का कहना है कि फोटो पहचान पत्र में रामऔतार पुत्र बदलू, निवासी खंडेह जिला हमीरपुर लिखा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले पते पर घटना की जानकारी भेजी जा रही है। इसी तरह एक अन्य घटना में अतर्रा स्वास्थ केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक वहीं मौत हो गई। सूच...
अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चुनाव आ चुके हैं तो नेता भी एक पांव पर खड़े हैं। कुछ भी करिये, बस उनको वोट चाहिए, लेकिन चुनावों के साथ ही नेताओं की गैरजिम्मेदारियां और नकारापन भी खुलकर सामने आ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नकारेपन और गैरजिम्मेदारी का जीता-जागता उदाहरण देखना हो तो कानपुर के पाश इलाके कहे जाने वाले पांडुनगर चले आई। जेके मंदिर से पांडुनगर जाने वाली सड़क का हाल  जेके मंदिर के सामने वाली सड़क पर पांडुनगर से गुरुद्वारे जाने वाली करीब 500 मीटर की यह सड़क पिछले लगभग दो साल से टूटी पड़ी है। सड़क को नाला बनाने के नाम पर खोदकर डाल दिया गया। फिर दोबारा इसकी ओर किसी ने नहीं देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात धूल उड़ती रहती है जो वहां से गुजरने वाले लोगों और रहने वालों को बीमार कर रही है। दो साल से हालत बदतर  इतना ही नहीं सड़क के मेनहोल खुले पड़े हैं। जरा सी चूक किसी ब...
बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी, जानिए कार्यक्रम टलने की वजह और आने का नया कार्यक्रम..

बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी, जानिए कार्यक्रम टलने की वजह और आने का नया कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कानपुर-बुंदेलखंड दौरा अचानक टल गया है। उनके न आने की जानकारी मिलने पर हजारों कांग्रेसियों में मायूसी छा गई है। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत को लेकर काफी तैयारियां कर रखीं थीं। बताते चलें कि प्रियंका गांधी का जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट का दौरा प्रस्तावित था लेकिन प्रथम चरण के नामांकन को लेकर प्रियंका गांधी की दूसरी जगहों पर व्यस्तता काफी ज्यादा है। इस वजह से उनके कार्यक्रम में रद्दोबदल की गई है। नए सिरे से कार्यक्रम की तैयारी   पहले बताया गया था कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट जाएंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर 1 अप्रैल को अहिरवां एयरपोर्ट पर एसपीजी अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि अब प्रियंका गांधी अप्रैल क...
प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आ रही हैं। उनका कार्यक्रम भी आ गया है। प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को प्लेन से पहले कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वहां जालौन के लिए रवाना होंगी। वह हवाई मार्ग से जालौन जाएंगी या सड़क मार्ग से, अभी यह तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के बुंदेलखंड दौरे और ज्यादा से ज्यादा कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वागत में जुटे कांग्रेसी   एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी कानपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत को जगह-जगह तैयारियां कर रहे हैं। अगर प्रियंका सड़क मार्ग से जालौन जाती हैं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को जालौन तथा 4 को महोबा-हमीरपुर और 5 को बांदा-चित्रकूट में रहेंगी। ...
कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिला न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव के आदेश से बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी को जेल विजिटर नियुक्त किया गया है। उनके साथ उरुसा हबीब भी जेल विजिटर बनाए गए हैं। सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकृत  साथ ही सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनको कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कल्पना द्वितीय ने दी है। उधर, नए जेल विजिटरों को उनके समर्थकों ने बधाईयां दी हैं। ये भी पढ़ेंः जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें.....
कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

कानपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंक्टेश्वर लू ने कहा, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं-

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। मतदाता किसी के प्रलोभन व लालच में न पड़कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्ररूप से मतदान करें। मतदान दिवस में अवकाश मतदान के लिए है, इस महत्वपूर्ण अवसर का मतदान करते हुए सदुपयोग करें। अपना ध्यान पूरी तरह से वोटिंग में ही लगाएं। कानपुर के पूरे मंडल में 80 लाख वोटर हैं और मतदाता के वोट से ही सरकार का निर्माण होता है। बढ़-चढ़कर मतदान करने को कहा  इतना ही नहीं पिछले चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत से आगे बढ़ाकर कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने में सहभागिता निभाएं। ऐसे लोग जो अबतक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करा सके हैं वे लोग अब भी वक्त हैं, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें। ये बातें आज यहां कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेक्टेश्वर लू ने कहीं। ये भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग...
कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा

कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैश लाने, ले जाने वालों पर पुलिस खासी नजर रख रही है। कानपुर में इसी चौकसी के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाएड मजिस्ट्रेट सच्चिदानंद ने पुलिस और चुनाव सेल की टीमों के साथ एक कैश वैन को पकड़ा। यह कार्रवाई करहि रोड पर शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान हुई। बैंक ने दी सफाई तब छोड़ा  अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान एसआईएस सिक्योरिटी की गाड़ी को रोककर जांच की। बाद में गाड़ी को बर्रा थाना ले जाया गया। वहां पर गाड़ी में रखे 34 लाख कैश के बारे में जानकारी की गई। बाद में बैंक ऑफ बड़ौदा कौशलपुरी, मुख्य शाखा के क्लर्क बीके सिंह ने जानकारी दी है कि यह रकम बैंक शाखा और एटीएम के लिए मुख्य ब्रांच से सिक्योरिटी की गाड़ी से भेजी गई थी। अधिकारियों ने कागजात दिखाने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया है। ये भी पढ़ेंः STF ने पकड़े 3 अंतरराष्ट्रीय स्मगलर्स, कार में शातिराना ढंग से ...
कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी औद्योगिक एरिया सराय मीता में एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने संभवतः उसे सिर पर लोहे की राड जैसी चीज से प्रहार किया है। शुक्रवार सुबह इलाके में एक तालाब के पास उक्त युवक का फेंका हुआ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुक्रवार दोपहर तक मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास करती रही, लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सिर से बहता मिला खून   युवक के सिर से खून बहता मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही इंस्पेक्टर पनकी अजय सिंह ने इस मामले में कहा ह...
कानपुर में एडीजी और आईजी खुद उतरे हकीकत जांचने, एसएसपी भी साथ..

कानपुर में एडीजी और आईजी खुद उतरे हकीकत जांचने, एसएसपी भी साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ऐसा बहुत कम होता है कि उच्चाधिकारी अपने महकमे की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था को जांचने खुद मैदान में उतर पड़े। वरना ज्यादातर बातों और पहले से तय प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर ही भरोसा कर लिया जाता है। शायद यही वजह है कि जरूरत के वक्त कई बार असलहे जवाब दे जाते हैं। चमनगंज, बेकनगंज जैसे इलाकों में दंगा नियंत्रण की तैयारी देखी   कानपुर में एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी आलोक सिंह ने एसएसपी अनंद देव के साथ खुद शहरी क्षेत्रों के कई थानों पर पहुंचकर दंगा नियंत्रण स्कीम की हकीकत को परखा। साथ ही अधीनस्थों से पूरी जानकारी भी ली। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही दंगा नियंत्रण स्कीम को लागू किया गया है। साथ ही इस मौके पर बलवा ड्रिल भी कराई गई है। खास बात यह है कि शुक्रवार को आला अफसरों ने सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था को बारीकि से जांचा। तीनों बड़े ...