Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी, जानिए कार्यक्रम टलने की वजह और आने का नया कार्यक्रम..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, कानपुरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कानपुर-बुंदेलखंड दौरा अचानक टल गया है। उनके न आने की जानकारी मिलने पर हजारों कांग्रेसियों में मायूसी छा गई है। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत को लेकर काफी तैयारियां कर रखीं थीं। बताते चलें कि प्रियंका गांधी का जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट का दौरा प्रस्तावित था लेकिन प्रथम चरण के नामांकन को लेकर प्रियंका गांधी की दूसरी जगहों पर व्यस्तता काफी ज्यादा है। इस वजह से उनके कार्यक्रम में रद्दोबदल की गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

नए सिरे से कार्यक्रम की तैयारी  

पहले बताया गया था कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट जाएंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर 1 अप्रैल को अहिरवां एयरपोर्ट पर एसपीजी अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि अब प्रियंका गांधी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कानपुर और बुंदेलखंड में अपना तूफानी दौरा कर सकती हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे थे। एसपीजी ने पूरे रूट का निरीक्षण भी कर लिया था। इसी बीच किन्हीं कारणों से उनका दौरा टल गया है। माना जा रहा है कि अब नया कार्यक्रम संशोधित होकर तैयार किया जाएगा। कानपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि कांग्रेस महासचिव के लिए कानपुर से पहले अकबरपुर और फिर बुंदेलखंड के लिए क्रमवार कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..