Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in up

यूपी में नया फार्मूलाः बढ़ते अपराध पर लगाम को अब प्रभारी आईजी-डीआईजी भी

यूपी में नया फार्मूलाः बढ़ते अपराध पर लगाम को अब प्रभारी आईजी-डीआईजी भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने को जूझ रही योगी सरकार ने नया फार्मूला अपनाया है। अब सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों की तर्ज पर प्रभारी आईजी-डीआईजी भी होंगे। ये अधिकारी जिलों में अपराधों के ग्राफ की समीक्षा के साथ ही उनपर रोकथाम की दिशा में कदम उठाएंगे। साथ ही सरकार को भी सही स्थिति से अवगत कराएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस कदम से निश्चित रूप से बढ़ते अपराधों पर लगाम कसेगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी सूची नीचे दी जा रही है। इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी अपराध नियंत्रण की दिशा में योगी सरकार की यह अलग तरह की पहल मानी जा रही है। इस नए फार्मूले के तहत एडीजी, आइजी और डीआइजी के पदों पर तैनात अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। सभी अधिकारी जोन में एडीजी तथा रेंज में आईजी के साथ प्रत्येक जिले में अपराध और अपराधियों पर नजर रखेंगे। बताते च...
देर रात बस्ती के डीएम समेत 13 IAS के तबादले

देर रात बस्ती के डीएम समेत 13 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बस्ती के जिलाधिकारी समेत 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस दौरान पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद बस्ती की डीएम माला श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर आशुतोष निरंजन को अब बस्ती जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजीपुर-जौनपुर और बदायूं-श्रावस्ती के डीएम बदले बस्ती की डीएम रहीं माला श्रीवास्तव को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स बनाया गया है। इसी तरह गाजीपुर, श्रावस्ती, बदायूं और जौनपुर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। बदायूं के डीएम दिनेश सिंह को जौनपुर तथा श्रावस्ती के डीएम ओम प्रकाश आर्या को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मैनपुरी सीडीओ बने नागेंद्र शर्मा इसी क्रम में कुमार प्रशांत को बदायूं और यशु रुस्तगी को श्रावस्त...
यूपी में बस्ती-हमीरपुर के एसपी समेत तीन IPS के तबादले

यूपी में बस्ती-हमीरपुर के एसपी समेत तीन IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार देर रात दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हमीरपुर के एसपी हेमराज मीणा का तबादला बस्ती कर दिया गया है। उनकी जगह आईपीएएस श्लोक कुमार को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। वह अबतक एसपी सिटी, गाजियाबाद थे। इसी तरह बस्ती के एसपी पंकज कुमार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। भाजपा नेता की हत्या के बाद हटे एसपी बस्ती उनके तबादले को बस्ती में हाल में हुई भाजपा नेता की हत्या के बाद कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि बस्ती में हाल में भाजपा नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, हत्यारों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जिनको बाद में जेल भेज दिया गया था। बता दें कि एसपी के साथ ही डीएम बस्ती को भी हटा दिय...
यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस के दो दरोगाओं को चार्जशीट लगाने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक दरोगा पर 5 हजार तो दूसरे पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप है। एक मामला गोरखपुर जिले का है तो दूसरा मामला अमरोहा देहात थाने का है। एंटी करप्शन टीम दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दो दरोगाओं की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी, पूरे महकमे में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जाता है कि गोरखपुर एंटी करप्शन के प्रभारी देव प्रकाश रावत की अगुवाई में दरोगा आशीष मिश्रा को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कुरी बाजार चौकी इंचार्ज है आरोपी दरोगा   बताते हैं कि आरोपी दरोगा जिले के बेलघाट थाने की कुरी बाजार चौकी का इंचार्ज है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एक मुकदमे की विवेचना में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 40 हजार रिश्वत ली। एंटी करप्शन प्रभारी रावत का ...
नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यानि 1 सितंबर, रविवार से सरकार ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 को लागू कर दिया है। अब यातायात नियमों की अनदेखी करना या इनको तोड़ना इतना आसान नहीं होगा, बल्कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। खास बात यह है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना या तेज रफ्तार और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ियां चलाने पर एक-दो नहीं बल्कि 10 गुना ज्यादा 10 से 20 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। ..तो अब मां-बाप भुगतेंगे सजा   जी हां, अगर किसी ने अपने नाबालिग बच्चे को गाड़ी दी और उससे कोई हादसा हो गया, अब इसकी सजा बच्चे के अभिभावकों को भुगतनी पड़ेगी। नए संशोधन के तहत यह नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू है। इतना ही नहीं 25 हजार के जुर्माने के साथ सालभर के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। इसके साथ ...
अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः जल्द ही यूपी में आम लोगों से लेकर व्यवसाइयों पर बिजली की तगड़ी मार पड़ने वाली है। दरअसल, घरेलू उपयोग से लेकर व्यवसाई श्रेणी तक की बिजली महंगी होने वाली है। वित्तीय घाटे से जूझ रहा पावर कारपोरेशन प्रबंधन फिर विद्युत दरें बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, पावर कारपोरेशन को उम्मीद है कि ऐसा करने से उसकी माली हालत में काफी हद तक सुधार आ जाएगा। कारपोरेशन द्वारा यूपी विद्युत नियामक आयोग पर जल्द टैरिफ आर्डर जारी करने का दबाव भी बना रहा है। ऐसे में आयोग भी सितंबर के पहले सप्ताह या पखवारे में बिजली की बढ़ी दरों की घोषणा कर सकता है। मतलब साफ है कि यूपी में सितंबर के पहले पखवारे से बिजली महंगी हो सकती है। सितंबर के पहले सप्ताह से बढ़ी दरें लागू करने की तैयारी   बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन ने बीती 14 जून को आयोग में बिजली की नई बढ़ी दरों को लेकर एक प्रस्ताव दाखिल किया था। इसके...
यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस रवाना होने से पहले सोनभद्र के जिलाधिकारी समेत प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही 10 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे एल.वेंकटेश्वर लू तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादले वाले आईएएस अफसर   एल वेंकटेश्वर लू - डीजी प्रशासन, प्रबंधन अकादमी, लखनऊ। खत्रवत रविंद्र नायक - डीजी ग्राम विकास संस्थान, लखनऊ। शाहिद मंजर अब्बास- विशेष सचिव एपीसी। अजय यादव- निदेशक, राज्य पोषण मिशन, लखनऊ। अंकित अग्रवाल- विशेष सचिव, नियोजन विभाग, यूपी। राजेंद्र सिंह-2 - विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, यूपी। अरविंद कुमार सिंह- निदेशक, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार न...
यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..

यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वर्ष 2016-17 बैच के ट्रेनी आईपीएस को यूपी में नई तैनाती मिली है। अब इनको नियमित रूप से सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिलों में तैनाती दी गई है। इनमें कुल 18 आईपीएएस अधिकारी हैं जिनको लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ के साथ ही शाहजहांपुर जैसे जिलों में तैनाती दी गई है। आईपीएस अधिकारियों की सूची  व तैनाती स्थल  इस दौरान कुलदीप सिंह को मेरठ से एएसपी शाहजहांपुर, निपुल अग्रवाल को एएसपी अयोध्या, श्रद्धा नरेंद्र को अलीगढ़ से एएसपी गौतमबुद्ध नगर, सत्यजीत गुप्ता को बिजनौर से एएसपी रामपुर तथा सौरभ दीक्षित को रामपुर से एएसपी आगरा तथा एसएम कासिम को शाहजहांपुर से एएसपी लखनऊ में तैनाती दी गई है।   ये भी पढ़ेंः महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश.. ये भी पढ़ेंः ...
यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर-बांदा-मेरठ और पूर्वांचल में भारी फेरबदल

यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर-बांदा-मेरठ और पूर्वांचल में भारी फेरबदल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने देर रात कानपुर, मेरठ के आईजी और बांदा के डीआईजी समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादलों के इस क्रम में कानपुर के आईजी आलोक सिंह को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को कानपुर का एडीजी जोन बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस दीपक कुुमार को मेरठ के डीआईजी पद से हटाकर बांदा का डीआईजी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस ए सतीश गणेश को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि केवी सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रयागराज बनाया गया है। बाराबंकी, मेरठ, आगरा और संतकबीर नगर में भी बदलाव  आईपीएस शरद सचान पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। अनिल कुमार राय को उप महानिरीक्षक पीएसी सेक्टर मेरठ भेजा गया है। आईपीएस लव कुमार को कारागार प्रशासन सेवाएं, का आईजी बनाया गया हैं। आईपीएस सुधीर कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष...
यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान एडीजी लॅा एंड आर्डर आनंद कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस पीवी रामा शास्त्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अबतक इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद कुमार को डीजी जेल के पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस को दिये गये नये पद एडीजी सतर्कता बृजभूषण को एडीजी वाराणसी जोन के पद पर नियुक्ति दी गई है। वहीं एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड दीपेश जुनेजा को अब एडीजी सुरक्षा बना दिया गया है जबकि एडीजी सुरक्षा विजय कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल एंड मैन्युल के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढें:22 जिलों के डीएम ...