Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा के बाढ़ प्रभावित इलाके में खुद सुरक्षा जांचने पहुंचे एसपी, थाना पुलिस को दिए निर्देश

बांदा के बाढ़ प्रभावित इलाके में खुद सुरक्षा जांचने पहुंचे एसपी, थाना पुलिस को दिए निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से बांदा-कानपुर हाइवे पर नदी का पानी चलने के बाद इलाके का दौरा किया। उन्होंने जलभराव से कटे गांवों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही थानाध्यक्ष चिल्ला को मामले में सतर्क रहने को कहा। दूसरी ओर बांदा के पैलानी, कमासिन और बबेरू क्षेत्र में बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति का खुद लिया जायजा कहा कि थाना पुलिस गांव के लोगों के साथ ही नदी की स्थित पर नजर रखे। किसी तरह की मदद पहुंचने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। एसपी ने रात में खुद ही पूरी स्थिति देखी। इतना ही नहीं रोड से गुजर रहे वाहनों का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः देखिए तस्व...
बांदा में मंत्री को अंधेरे में बांटने पड़े जिला अस्पताल में फल, मरीज ने खोली वसूली की पोल

बांदा में मंत्री को अंधेरे में बांटने पड़े जिला अस्पताल में फल, मरीज ने खोली वसूली की पोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के दौरे के बाद वहां स्वास्थ सेवाओं में लापरवाही मिलने पर सीएमओ और सीएमएस को हटा दिया था।  इसके बावजूद बांदा के जिला अस्पताल का हाल बुरा है। हाल इतने बुरे हैं कि अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी के चलते प्रदेश के राज्यमंत्री लाखन सिंह को अंधेरे में अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पड़े। सीएमएस उषा सिंह का जवाब था कि विद्युत सप्लाई ठप है और जनरेटर तकनीकि गड़बड़ी से बंद है। ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट अव्यवस्था का आलम यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि हद तो तब पार हो गई जब एक गरीब बेता नाम की महिला मरीज ने राज्यमंत्री से कहा कि एक स्वास्थ कर्मचारी ने उनसे डिलीवरी के नाम पर 1000 रुपए वसूल लिए हैं। वह बहुत गरीब है और अब उसके पास कुछ नहीं है। मंत्री ने जांच के आ...
बांदा में रेलवे अंडरब्रिज से नियम विरुद्ध निकाले जा रहे भारी वाहन, बड़ी अनहोनि की आशंका..

बांदा में रेलवे अंडरब्रिज से नियम विरुद्ध निकाले जा रहे भारी वाहन, बड़ी अनहोनि की आशंका..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से जुड़े दुरेड़ी रोड अंडर बाइपास पर भारी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम हादसे को दावत दे रहे हैं। ऐसे चालकों द्वारा रेलवे के चेतावनी बोर्ड की भी कोई परवाह नहीं की जा रही है। इन हालात में किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें हमारे पाठक एवं जागरूक नागिरक रत्नेश गुप्ता की ओर से 'समरनीति न्यूज' samarneetinews.com को भेजी गई हैं, जिसमें दुरेड़ी बाइपास पर बने रेलवे के अंडरब्रिज से ट्रकों को खतरनाक ढंग से गुजरते हुए देखा जा सकता है। उनका कहना है कि यह वीडियो लगभग 10 दिन पुराने हैं, लेकिन वस्तु स्थिति कमोवेश आज भी वैसी ही हैं। भारी वाहन आज भी गुजर रहे हैं। एमपी-यूपी की सीमा पर बांदा से सटा ब्रिज   बताते हैं कि यह अंडरब्रिज मध्यप्रदेश के पहरहा गांव को यूपी (बांदा) के दुरेड़ी गांव के संपर्क मार्ग प...
बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक 15 साल के लड़के का शव ननिहाल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-7 का छात्र था। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है, लेकिन घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कटनी की है। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बचपन से ननिहाल में रहता था बालक बताया जाता है कि बीरी बिरहंड गांव में रहने वाले सरोज कुमार का बेटा अजय कुमार (15) अपनी ननिहाल में मामा माताबदल के यहां बचपन से रहता था। यहीं रहकर वह गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। रविवार को ननिहाल के सभी लोग खेतों में काम करने गए। लौटकर आए तो बालक अजय का शव फांसी पर लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हा...
बांदा में ‘हिंदी हमारी पहचान- हमारा गर्व’ विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन

बांदा में ‘हिंदी हमारी पहचान- हमारा गर्व’ विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः संस्कार भारती इकाई के तत्वाधान में हिंदी दिवस के पखवारे में आयोजित 'हिंदी हमारी पहचान, हमारा गर्व' विषय पर सरस काव्य व वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन नटराज संगीत महाविद्यालय में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विमल पांडे तथा विशिष्ट अतिथि डा दीपा पाठक, प्रदेश अध्यक्ष संस्कार भारतीय अजय पाठक तथा प्रदीप मिश्रा रहे, जो कि कानपुर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता की वंदना तथा प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत चंद्रप्रकाश व्यथित ने किया। नटराज संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन   सरस्वती वंदना प्रकाश चंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत की। इस मौके पर विमल पांडे ने हिंदी के संवर्धन के लिए मुंशी प्रेमचंद्र की कृतियों के अध्ययन की सलाह दी। साथ ही कहा कि हम सभी को भारतीय लेखकों को पढ़क...
बांदा में प्रवीण लखेरा ने कहा- छात्रों को दिशा देने का काम करता है एबीवीपी

बांदा में प्रवीण लखेरा ने कहा- छात्रों को दिशा देने का काम करता है एबीवीपी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थी परिषद की सैद्धांतिक भूमिका, कार्य पद्धति, परस्पर कार्य, कार्यकर्ता विकास, आचार पद्धति परंपराओं जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती मां व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जवलन करते हुए हुआ। परिषद के प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा ने कहा कि समाज में बहुत सारे छात्र संघ हैं, लेकिन विद्यार्थी परिषद अलग है क्योंकि यह छात्रों को एक दिशा देने का काम करता है। सह प्रमुख डा. अखिलेश तथा जिला प्रमुख विद्याविलास ने भी अपने विचार रखे। पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां अंतिम सत्र में आगामी सत्र के लिए नई घोषणाएं हुईं। सर्वसम्मति से जिला संयोजक दायित्व की जिम्मेदारी हिमांशु द्विवेदी, सह जिला संयोजक सुधांशु सिंह, तहसील संयोजक महेश मिश्रा,...
बांदा में इंटर कालेज के शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान

बांदा में इंटर कालेज के शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में इंटर कालेज के एक शिक्षक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि शिक्षक घर से अतर्रा जाकर एक फार्म भरने की बात कहकर निकले थे, इसके बाद उनकी मौत की खबर मिली। परिवार में दो बहनों और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घर के इकलौते बेटे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कमासिन कस्बे के मुसीवा इंटर कॉलेज में संविदा शिक्षक के तौर पर तैनात कुलदीप कुमार (28) वर्ष पुत्र कृष्णपाल गांव के ही कॉलेज में संविदा शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। डीएलएड भी कर रहे थे शिक्षक कुलदीप   इसके साथ ही वह सीताराम समर्पण महाविद्यालय से डीएलएड भी कर रहे थे। बताते हैं कि उनका इस बार आखिरी सेमेस्टर था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार शाम वह अतर्रा कस्बे...
बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने धरना दिया। धरने में सभी शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत फोन पर एप डाउनलोड न करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने कहा कि किसी शिक्षक को एप डाउनलोड करने को विवश किया तो विरोध किया जाएगा। शिक्षक नेता आगे भी जारी रखेंगे विरोध   कहा कि अग्रिम कार्यक्रम में 13 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मइयादीन यादव, छोटे बाबू प्रजापति, भुवनेन्द्र यादव, राजेश द्विवेदी, हरवंश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत निषाद, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जयकिशोर दीक्षित, राजवीर सिंह, के पी सिंह, राजेश तिवारी, शिवरतन प्रजापति, नरेन्द्र सोनी, सुनीता ...
बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी पर उसी की साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति यानि उसका जीजा, अवैध रूप से दारू बनाने का काम करता है और रात में बेचता भी था। इसके बाद कुछ लोग घर आकर शराब पीकर उसकी बहन से गलत हरकतें करते थे। भाई ने जताई बहन की हत्या की आशंका  उसने आशंका जताई है कि ऐसे ही लोगों ने बहन के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को टांग दिया है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा अंश स्योढ़ा लाली का पुरवा की रहने वाली राधालली (35) पत्नी रामकरण का शव गुरुवार सुबह उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई चुन्नीलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप ल...
बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतारा गांव में एफसीआई गोदाम में तैनात पीआरडी जवान की गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि लुकतारा गांव निवासी देवी सिंह (50) पीआरडी में जवान थे। वह गांव की मंडी में बने एफसीआई गोदाम में ड्यूटी करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही गुरुवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद अचेत होकर वह गिर पड़े। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई संजय का कहना है कि देवी की अबतक शादी नहीं हुई थी। भाई का आरोप है कि जवान को किसी ने जहर खिला दिया है। उसने...