Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुंबई से अपनी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग आए युवक की कुछ ही घंटे बाद करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। उन्हें करंट टेबुल फेन से लगा। बताया जाता है कि गिरवां कस्बा क्षेत्र के फदाली का पुरवा के रहने वाले अजीत कुमार (32) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बीती रात वह मुंबई से अपनी ससुराल बांदा के गांव बड़ोखर बुजुर्ग पहुंचे थे। रात में ही पहुुंचे थे ससुराल यहां परिजनों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी उन्होंने पास में रखा टेबुल फेन को दूसरी ओर घुमाने का प्रयास किया। बताते हैं कि तभी उनको करंट लगा और वह उसी से चिपक गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
बांदा में मुनीम को चादर ओढ़ाकर हजारों ले उड़े टप्पेबाज

बांदा में मुनीम को चादर ओढ़ाकर हजारों ले उड़े टप्पेबाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में टप्पेबाजी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां दुकान के मुनीम को चादर ओढ़ाकर टप्पेबाज हजारों ले उड़े। बताया जाता है कि शहर की स्वराज कालोनी मुहल्ला निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की सीमेंट की दुकान है। बीती देर शाम स्वराज कालोनी में सीमेंट दुकान मालिक ओमप्रकाश के पास एक युवक 50 बोरी सीमेंट खरीदने पहुंचा। रेट तय करने के बाद दुकान मालिक वहां से चले गए। इसके बाद मुनीम भगवती प्रसाद सचान पेमेंट लेने लगे। सीमेंट खरीदने पहुंचे थे टप्पेबाज तभी मुनीम ने अपनी जेब से 10 हजार की गड्डी निकाली। तभी युवक का एक और साथी वहां पहुंचा। दोनों ने मुनीम के उपर इस तरह ओढ़ाते हुए चादर फेंकी कि वह उसे उतारने में लग गए। तक दोनों टप्पेबाजों ने रुपए झपट लिए। जबतक मुनीम ने चादर हटाई, दोनों युवक फरार हो चुके थे। घटना को लेकर आसपास की दुकानों में भी सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर ...
बांदा में महिला और युवक ने फांसी लगा खत्म की जीवनलीला

बांदा में महिला और युवक ने फांसी लगा खत्म की जीवनलीला

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते कुछ घंटे के भीतर बुधवार को जिले में एक युवक और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि विवाहिता ने जहां पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाई है। वहीं युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जान दी। पहली घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। वहां के आऊ गांव निवासी इंद्रजीत की पत्नी अवधेश कुमारी (40) के पति और ससुर के बीच विवाद हुआ था। एक में पारिवारिक विवाद बना कारण उनको भी भला-बुरा कहा गया। आहत होकर बुधवार सुबह उन्होंने घर में फांसी लगा ली। मृतका के भाई फूलचंद्र निवासी ग्राम गुरेह का कहना है कि पति-ससुर के विवाद में महिला ने खुद को अपमानित किए जाने से से आहत होकर यह कदम उठाया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले राम सिंह आरख (28...
बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में बांदा के एआरटीओ की जीप, खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में बैठे एआरटीओ उदयराम और चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एआरटीओ को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं विभाग के सिपाही लल्लूराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरटीओ विभाग के शेष दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। गिरवां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हादसा बताया जाता है कि एआरटीओ उदयराम अपनी टीम के साथ तड़के सुबह करीब 3 बजे जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जीप वहां सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। इससे जीप में सवार एआरटीओ और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पहुंचाया जिला अस्पताल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्प...
बांदा में विसर्जन को गए 8 साल के बच्चे की डूबकर मौत

बांदा में विसर्जन को गए 8 साल के बच्चे की डूबकर मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार शाम को पास में रहने वाली लड़कियों के साथ महबुलिया के फूल विसर्जित करने तालाब गए एक 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि बच्चा गांव की लड़कियों के साथ घूमने की इच्छा से चला गया था। इसके बाद तालाब में विसर्जन के दौरान गहराई में चला गया। लोग जबतक उसे पकड़ पाते, वह फिसलते हुए गहराई में जाकर डूब गया। मौके पर मौजूद लड़कियों और महिलाओ ने शोर मचाया, तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। तालाब में फिसलने के कारण डूबा लोगों ने तालाब में उतरकर आनन-फानन बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर बाद उसे मृतावस्था में बाहर निकाल सके। मरने वाले बच्चे का नाम पीयूष था जो बबेरू इलाके के मर्का गांव का रहने वाला था। घटना गांव के बाहर तालाब की है। बताते हैं कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला और बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे द...
हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

हैवानियतः बांदा में 2 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों से हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में पड़ोसी युवक द्वारा दो साल की मासूम बच्ची से रेप की  घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। वहीं मासूम की हालत बेहद नाजुक है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि जिस मकान में बच्ची का परिवार रहता है उसी में आरोपी युवक भी किराए पर रहता है। 21 सितंबर को हुई थी वारदात उसने 21 सितंबर को बच्ची के साथ रेप किया और रक्तरंजित हालत में छोड़कर फरार हो गया। मां बच्ची की चीख सुनकर दौड़ी तो वह आरोपी युवक  बुद्धलाल के कमरे में रक्तरंजित हालत में पड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी है। दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कह...
बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

बांदा में नाबालिग प्रेमी युगल ने उफनाई केन में लगाई छलांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार शाम को शहर से सटे केन नदी पुल से एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले इस जोड़े ने फिल्मी अंदाज में दुपट्टे से अपने हाथ बांध लिए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, दोनों ने बाढ़ से उफनाती केन नदी में छलांग लगा दी। दोनों के पानी में गिरते ही तेज आवाज पर आसपास मौजूद मल्लाहों का ध्यान उस ओर गया। बिना एक पल की देरी किए मल्लाहों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में दौड़ लगा दी। दोनों को डूबने से बचा लिया गया। बाद में पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। घरवालों की डांट-फटकार से हुए अवसादग्रस्त पूछताछ में पता चला कि लड़का जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र मात्र 17 साल है। वहीं लड़की उसी के घर के पास रहती है और उसकी उम्र भी मात्र 15 साल है। दोनों नाबालिग हैं और स्कूल में पढ़ते हैं। आसपास ...
बांदा में पोता ही निकला दादा का हत्यारा, जमीन के लिए कत्ल

बांदा में पोता ही निकला दादा का हत्यारा, जमीन के लिए कत्ल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रिश्तों के कत्ल की एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी मोतीलाल पाल (75) की निमंत्रण से लौटते वक्त हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध मोतीलाल पाल का हत्यारा कोई ओर नहीं, बल्कि उसी का पोता प्रदीप उर्फ पप्पू है। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा है। एक दिन पहले खेत में मिला था शव इस मामले में थानाध्यक्ष पैलानी दिनेश सिंह ने बताया है कि पप्पू जमीन के बंटवारे को लेकर दादा से विवाद करता रहता था। शुक्रवार को भी उसने विवाद किया। किसी तरह परिवार के लोगों ने उसे शांत कर दिया। बाद में उसने अपने दादा मोतीलाल पाल को खेत पर सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पैला...
बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार रात एक निमंत्रण से घर वापस लौट रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात मृतक के घर से कुछ दूरी पर ही हुई। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। उधर, इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मान रही वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के गांव सांडी के मजरा कारिंदा डेरा के रहने वाले मोतीलाल पाल (60) पुत्र चुनकाई एक किसान थे। वह शुक्रवार देर रात गांव में ही एक निमंत्रण से लौटकर घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन्हीं के खेत में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। हत्यारों ने उनपर कई वार किए। गांव के लोगों ने उनके शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी। प...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां के खुरहंड गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक रात में अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। सुबह लोग वहां से निकले तो उसका शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही बात सामने आएगी। खेतों के पास से निकली है रेलवे लाइन बताया जाता है कि गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में रहने वाले समर प्रताप वर्मा (29) पुत्र श्रीकांत वर्मा गुरुवार शाम रोज़ की तरह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। उनका खेत बांदा-चित्रकूट रेलवे लाइन के किनारे पड़ता है। कहा जा रहा है कि किसी वक्त वह वहां गुजरने वाली ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उनका शव...