Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला और युवक ने फांसी लगा खत्म की जीवनलीला

Banda woman and boy suicide

समरनीति न्यूज, बांदाः बीते कुछ घंटे के भीतर बुधवार को जिले में एक युवक और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि विवाहिता ने जहां पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाई है। वहीं युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जान दी। पहली घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। वहां के आऊ गांव निवासी इंद्रजीत की पत्नी अवधेश कुमारी (40) के पति और ससुर के बीच विवाद हुआ था।

एक में पारिवारिक विवाद बना कारण

उनको भी भला-बुरा कहा गया। आहत होकर बुधवार सुबह उन्होंने घर में फांसी लगा ली। मृतका के भाई फूलचंद्र निवासी ग्राम गुरेह का कहना है कि पति-ससुर के विवाद में महिला ने खुद को अपमानित किए जाने से से आहत होकर यह कदम उठाया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले राम सिंह आरख (28) ने अज्ञात कारणों से बुधवार सुबह रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने घटना की वजह बताने में समर्थता जताई है।

ये भी पढे़ंः बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर