Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में विस्फोटक से लदी स्कार्पियो बरामद, पुलिस को चकमा दे भाग निकले 3 बदमाश

बांदा में विस्फोटक से लदी स्कार्पियो बरामद, पुलिस को चकमा दे भाग निकले 3 बदमाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो से साढ़े छह कुंतल विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया है। हालांकि पुलिस घेराबंदी तोड़कर स्कार्पियो सवार तीन लोग भागने में कामयाब रहे। इतनी बड़ी मात्रा में स्कार्पियो से विस्फोटक बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित क्योटरा चैराहे के नजदीक सोमवार को सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच भूरागढ़ गांव की ओर से शहर की ओर आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी से उतरकर भाग गए 3 बदमाश स्कार्पियो सवार पुलिस को देखते ही उतर कर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने भाग रहे लोगों का पीछा किया, लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। तलाशी के दौरान स्कार्पियो के अंद...
बांदा में ट्रेन से गिरे स्टेनो की बाल-बाल बची जान, महिला गंभीर

बांदा में ट्रेन से गिरे स्टेनो की बाल-बाल बची जान, महिला गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यात्रियों की धक्का-मुक्की में बोगी के गेट पर खड़े मुख्य चिकित्साधिकारी का स्टेनों ट्रेन से नीचे आ गिरा। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी जिले के इतवारी गंज निवासी कमरउल्ला खां (57) बांदा में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्टेनों पद पर तैनात हैं। सोमवार दोपहर चंबल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होकर यहां आ रहे थे। बोगी के गेट पर खड़े होने के बाद अचानक धक्का लगने से नीचे आ गिरे। क्योटरा क्रासिंग की घटना वह क्योटरा रेलवे क्रासिंग के नजदीक ट्रेन से गिरे। हालांकि, गनीमत रही कि उनको किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। बाद में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी सावित्री (40) खत्री पहाड़ के नजदीक वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदा ...
बांदा में ट्रक से कुचलकर 12 गोवंश मरे, 5 घंटे हाईवे जाम

बांदा में ट्रक से कुचलकर 12 गोवंश मरे, 5 घंटे हाईवे जाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बड़ी संख्या में गोवंशों को कुचल दिया। इससे 12 गोवंश मारे गए, जबकि 4 बुरी तरह से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर 5 पांच घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एसडीएम के गौशाला बनवाने के हाईवे जाम रखा। बाद में एसडीएम द्वारा गोशाला बनवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद हाईवे से भीड़ हटी और यातायात चालू हो सका। बताते हैं कि आज बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर मुंगूस गांव के पास बेसहारा जानवरों का झुंड हाईवे पर घूम रहा था। गोशाला बनवाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। इससे 12 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह ग्रामीण घरों से निकले तो गोवंशों को देखकर आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामी...
बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को पत्नी से विवाद के बाद पुल से केन नदी नदी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं वापस लौटे पिता ने मिट्टी का तेल छिड़क मकान को भी आग लगा दी। आग से मकान और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिले के भरूवा सुमेरपुर थानांतर्गत धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन का सोमवार की रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने दबोचा, बच्ची का शव बरामद विवाद के बाद वह अपनी छह वर्षीय पुत्री रजनी और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बाइक पर बैठा कर घुमाने के बहाने घर से निकल गया। इसके बाद बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल पर पुत्री रजनी को जिंदा केन नदी में फेंककर लौट गया। बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई...
बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में 8 घायल, एक कानपुर रेफर

बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में 8 घायल, एक कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर आधा घंटा तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग साफ कराकर यातायात बहाल कराया। फतेहपुर डिपो की बस सोमवार को सुबह सवारियां लेकर यहां आ रही थी। नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना बांदा-टांडा नेशनल हाइवे स्थित तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। बस सवार घायलों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बेंदाघाट चौकी पुलिस भी पहुंचे पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पति ने की पत्नी और प्र...
बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय निगम की दुर्घटना बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उनकी मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तहसील अतर्रा निवासी दादू बाबू निगम स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे जिनकी सन 2018 में मौत हो गई थी। शराब का लती था मृतक बताते हैं कि मृत आश्रित कोटे से संजय निगम (30) को पिता की जगह पर नौकरी मिल गई। वह सरकारी आवास में पत्नी रोली (27) व पुत्र मयंक (6) व माही (2) के साथ रहते थे। बताया जाता है कि संजय शराब का लती था और पत्नी-बच्चों से मारपीट करता था। इसलिए पत्नी छोड़कर मायक चली गई थी। वहीं रहने भी लगी थी। बताते हैं कि शनिवार को संजय कमासिन से दोपहर 2 बजे पत्नी को लेकर नश...
बांदा में ससुराल पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से कई प्रहार

बांदा में ससुराल पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से कई प्रहार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने जिले में स्थित अपनी ससुराल आकर पत्नी की चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। हत्यारोपी अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचा था और हत्या करने के बाद मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा था और बीते करीब 5 महीने से महिला अपने मायके में रह रही थी। देहात कोतवाली के महोखर में दिनदहाड़े वारदात बताया जाता है कि देहात कोतवाली के महोखर गांव में पूनम (23) की शादी कमलेश निवासी खजुराहो (छतरपुर) के साथ हुई थी लेकिन आपसी अनबन के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। पति चाहता था कि पत्नी उसके साथ रहे। इसलिए उसे साथ ले जाना चाहता था लेकिन पत्नी उसकी खराब आदतों की वजह से साथ नहीं जाना...
बांदा में दुर्गा पूजा जुलूस को लेकर  डीआईजी-कमिश्नर-विधायक संग गणमान्यों की बैठक

बांदा में दुर्गा पूजा जुलूस को लेकर डीआईजी-कमिश्नर-विधायक संग गणमान्यों की बैठक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नवरात्र महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के क्रम में प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आज रविवार को शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बातचीत में डीआईजी दीपक कुमार, आयुक्त, डीएम हीरालाल तथा एसपी गणेश प्रसाद साहा मौजूद रहे। बाद में नगर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी बैठक में पहुंचे। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के रास्ते को लेकर अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। एक-दूसरे की चिंताओं पर भी चर्चा हुई। अच्छे माहौल में बातचीत समाप्त हुई और रास्ते को लेकर आमसहमति बनी। इस मौके पर जामा मस्जिद के मुतवल्ली सादी जमां, संतोष गुप्ता, अमित सेठ भोलू शहर काजी आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को त्यौहारों की बधाई भी दी। इस रास्ते से लेंगे टोकन बताया जाता है कि दुर्गा प्रतिमा ...
बांदा में राज्यपाल बोलीं- बातों से नहीं, काम से होगा बुंदेलखंड विकास

बांदा में राज्यपाल बोलीं- बातों से नहीं, काम से होगा बुंदेलखंड विकास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज हेलीकाप्टर से बांदा पहुंची। यहां कृषि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन ने बुंदेलखंड में फैली कुरीतियों और यहां के पिछड़पन पर प्रहार किया। राज्यपाल ने कहा कि बुंदेलखंड में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन यहां का पिछड़ापन सिर्फ भाषणों से दूर नहीं होगा। सरकार संग काम करें लोग इसके लिए जरूरी है कि आम लोगों को सरकार के साथ आकर काम करना होगा। कहा कि यहां अन्ना जानवर बड़ी समस्या हैं, लेकिन इस समस्या का कारण भी किसान खुद है। जानवर दूध देना बंद कर देता है और बूढ़ा हो जाता है तो उसे अन्ना छोड़ दिया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि बारिश की एक-एक बूंद को संजोने का प्रबंध करना होगा। योजनाओं का क्रियान्वयन कहा कि योजनाओं की रेवड़ी बांटने की बजाए, उनको इस इलाके में सही ढंग से क्रिया...
बांदा में तीन ने लगाई फांसी, दो की मौत-एक की जान बची

बांदा में तीन ने लगाई फांसी, दो की मौत-एक की जान बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को बचा लिया गया। पहली घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव बिलगांव निवासी ललक सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके परिजनों का कहना है कि 16 बीघा खेत हैं। वह खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ समय पहले उनको बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। बताते हैं कि उनको नींद न आने की बीमारी हो गई थी। बताया कि इसका उपचार कानपुर, लखनऊ और जानकीकुंड (चित्रकूट) में कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। साथ ही घर में आर्थिक तंगी भी थी। 2 दो लाख 80 हजार था कर्ज परिजनों ने बताया है कि उनके उपर 2 लाख 80 हजार रुपया का कर्ज ले रखा था। फसल ने साथ नहीं दिया और वह कर्ज अदा नहीं कर पाया। परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से 50 हजार रुपया का कर्ज था। इसी से परेशान होकर ललक सिंह ने शुक्रवार रात फ...