Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

man killed due to electricity current
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः मुंबई से अपनी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग आए युवक की कुछ ही घंटे बाद करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। उन्हें करंट टेबुल फेन से लगा। बताया जाता है कि गिरवां कस्बा क्षेत्र के फदाली का पुरवा के रहने वाले अजीत कुमार (32) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बीती रात वह मुंबई से अपनी ससुराल बांदा के गांव बड़ोखर बुजुर्ग पहुंचे थे।

रात में ही पहुुंचे थे ससुराल

यहां परिजनों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी उन्होंने पास में रखा टेबुल फेन को दूसरी ओर घुमाने का प्रयास किया। बताते हैं कि तभी उनको करंट लगा और वह उसी से चिपक गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर पुलिस ने भी लोगों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि परिवार में कम खेती होने के कारण अब अजीत मुंबई में रहकर काम करने लगे थे।

ये भी पढ़ेंः 20 फुट नीचे रामगंगा नदी में डूबी मिली स्कूल बस, अंदर था शव