Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: young man

बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर मौत का मामला मान रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले थे दीपेश जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी दीपेश यादव (31) का शव मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अतर्रा रोड रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत मृतक की पहचान कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के ममेरे भाई धीरेंद्र यादव का कहना है कि दीपेश मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे घर से निकले थे। उन्होंने हत्या...
बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, पैलानी कस्बे के रहने वाले अवधेश (35) पुत्र राजेंद्र कुमार रात में दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दो साल पहले हो चुका पिता का देहांत हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता का भी दो साल पहले देहांत हो गया था। अब परिवार के मुखिया वही थे। उनकी मौत से परिजनों बेहद दुखी हैं। परिवार में पत्नी पूजा और दो बेटियों के अलावा अन्य परिजन हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दब...
Breaking : बांदा में गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Breaking : बांदा में गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में साथियों के साथ गुढ़ा हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक की बागै नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के सुलकथोक के रहने वाले नीलकमल (28) मंगलवार को अपने पांच साथियों के साथ गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन से पहले नीलकमल अपने साथियों के साथ बागै नदी में नहाने लगे। इसी बीच वह गहरे पानी में डूब गए। साथ गए लोगों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बाहर निकाला। बाद में उसे नरैनी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसे, छात्र समेत दो की मौत-एक व्यक्ति घायल https://samarneetinews.com/fashion-do-this-work-before-makeu...
UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

UP : शादीशुदा दो सगी बहनों को लेकर युवक फरार, पति ने लिखाई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आगरा से पत्नी और शादीशुदा साली को परीक्षा दिलाने आए व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। उस व्यक्ति का कहना है कि एक युवक उसकी पत्नी और साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों को वह परीक्षा दिलाने के लिए आगरा से आया था। बांदा में उसकी ससुराल है। रिश्तेदारी भी है। हालांकि, घटना काफी चौंकाने वाली है। दो शादीशुदा महिलाओं को कोई कैसे बहला-फुसलाकर ले जा सकता है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। आगरा से पत्नी-साली को एग्जाम दिलाने आया था पति जानकारी के अनुसार आगरा के विसरना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी ससुराल बांदा के जसपुरा क्षेत्र में है। उसकी मौसी शहर के पास एक गांव में रहती हैं। उसने बताया कि 30 जनवरी को वह अपनी पत्नी और विवाहित साली को एग्जाम दिलाने आया था। ये भी पढ़ें :...
बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा..

बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक साल पहले पत्नी की सुसाइड से तनाव में रहने वाले युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही पल में उसके चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने उसके पास मिले कागजातों से उसकी पहचान की। बाद में मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने का कारण पत्नी की मौत से तनाव के रूप में सामने आया है। भूरागढ़ के पास हुई घटना बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले दीपेश (28) पुत्र बाबूलाल की पत्नी ने एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही वह परेशान रहता था। शहर से सटे भूरागढ़ के पास लकड़ी की टाल चलाने वाले युवक ने देर रात ट्रेन के आगे जाकर छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह जब गैंगमेन ने देखा तो पुलिस को ...
Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर,  फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली

Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर, फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसी : आज शुक्रवार को झांसी में एक युवक के दुस्साहस की भयावह घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने अपने ही साथी को क्लास में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद एक छात्रा के घर पहुंचा और वहां छात्रा को भी गोली मार दी। कुछ देर बाद छात्रा की मौत हो गई। वहीं छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, छात्रा को गोली मारकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। प्रथमदृष्टया पुलिस मान रही त्रिकोणीय प्रेमप्रसंग उसे बांधकर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के रूप में देख र...
बांदा में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

बांदा में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : नानी के घर से लौट रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाला युवक अपनी नानी के घर एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। युवक का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं और बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस पृथम दृष्टया मामले को हादसा मानकर चल रही है, लेकिन सही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ननिहाल से लौटते हुई घटना बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गुड़ाकला गांव के मजरा डोमानी पुरवा के रहने वाले बच्चालाल राजपूत का बेटा 18 साल का जितेंद्र अपनी ननिहाल गया था। वहां उसे एक घरेलू कार्यक्रम में शामिल होना था। मंगलवार सुबह बाइक से वह अपनी ननिहाल दरगाहीपुरवा (गिरवां) गांव पहुंचा। रात में वापस लौटने के लिए निकला। इसके...
बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : जिले के नरैनी क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दवाई लेकर घर लौट रहा बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सड़ा गांव के मजरा देवहाई के रहने वाले बुकुवा के पुत्र बाबूराम (28) आज दवाई लेने के लिए कालिंजर के बरुवा गांव गए थे। ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस कर रही तलाश वहां से लौटते वक्त बरुवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कालिंजर थानाध्यक्ष ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। ये भ...
बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार रात बाइक सवार एक युवक की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है तो परिवार के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके के हालात भी मामले में संदेह पैदा कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बनसखा गांव निवासी सुरेश (28) और प्रमोद (22) बाइक से पुनाहुर गांव जा रहे थे। परिवार के लोगों को हत्या का अंदेशा बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसमा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे सुरेश और प्रमोद घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे प्रमोद को मामूली चोटें आईं हैं। परिवार के लोगों ...
बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की सरकारी हैंडपंप में करंट आने से मौत हो गई। बताते हैं कि इस हैंडपंप में गांव के कुछ लोगों ने समर्सेबिल पंप लगा दिया था। इसी के चलते उसमें करंट आ गया। हैंडपंप पर नहाने गए युवक ने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, वह करंट से चिपक गया। आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंडे से किसी तरह उसे हटाया। तबतक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे। वहां उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद डोंगरी गांव निवासी मिठाईलाल (35) बीती 6 दिसंबर को अपने भांजे राहुल की शादी में शामिल होने बहन की ससुराल सैमरी गांव पहुंचे थे। आज मंगलवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप में नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, करंट की चपेट में आकर चिपक गए। परिजनों का रो-र...