Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

Person dies of current in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की सरकारी हैंडपंप में करंट आने से मौत हो गई। बताते हैं कि इस हैंडपंप में गांव के कुछ लोगों ने समर्सेबिल पंप लगा दिया था। इसी के चलते उसमें करंट आ गया। हैंडपंप पर नहाने गए युवक ने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, वह करंट से चिपक गया। आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंडे से किसी तरह उसे हटाया। तबतक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे। वहां उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद डोंगरी गांव निवासी मिठाईलाल (35) बीती 6 दिसंबर को अपने भांजे राहुल की शादी में शामिल होने बहन की ससुराल सैमरी गांव पहुंचे थे। आज मंगलवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप में नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, करंट की चपेट में आकर चिपक गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के 1 बेटा और चार बेटियां हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में खेल अवैध खनन का : पथरी-बेंदा खदानों पर भी नरैनी की तरह अवैध खनन..