बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह
समरनीति न्यूज, बांदाः एक 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने वाला युवक अपनी दुकान करता था और बीती रात दुकान बंद करने के बाद घर में जाकर सो गया। इसके बाद सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने वहां जाकर देखा। वहां के हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां युवक का शव रस्सी से छत के सहारे लटक रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में उनको कुछ जानकारी नहीं है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह
बताया जाता है कि तिंदवारी के मुंगूस गांव का रहने वाला 19 साल का नीरज पुत्र राममनोहर अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर से लगी दुकान में परचून का सामान बेचा करता था। बताते हैं कि बीती रात रोज की तरह दुकान बंद ...






