Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजी, 50 हजार ले उड़े बदमाश

बांदा में पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजी, 50 हजार ले उड़े बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में नए अंदाज में टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की पेंट पर चटनी गिराकर कुछ टप्पेबाज उसका रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। जबतक पीड़ित ने पेंट साफ की रुपए गायब हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना कालूकुआं पुलिस चौकी के पास हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बैंक से 50 हजार निकालकर जा रहा था पीड़ित बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के रहने वाले श्यामसुंदर तिवारी सोमवार दोपहर कालूकुआं स्थित आर्यावर्त बैंक से 50 हजार रुपए लेकर तिंदवारी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पानी पीने लगे। ये भी पढ़ें : बांदा में मुनीम को चादर ओढ़ाकर हजारों ले उड़े टप्पेबाज  इसी बीच टप्पेबाजों ने नजरें बचाकर उनकी पेंट पर समोसे की चटनी गि...
बांदा : जिलाधिकारी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

बांदा : जिलाधिकारी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।  शिविर का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री सिंह ने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई समस्या नहीं होती है। 16 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं में अपना नाम पंजीकृत कराया। इनमें से 16 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। डा. राहुल श्रीवास्तव चिकित्साधिकारी ने रक्तदान करने के फायदे, रक्तदान की आयु एवं रक्तदान के द्वारा कैसे किसी ...
Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साइकिल चला रही नाबालिग लड़की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। साइकिल समेत वह डूब गई और उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। बाद में मां ने शोर मचाया तो लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है।  आज सुबह मिला डूबी लड़की का शव  मामले में आज सोमवार सुबह अतर्रा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवनेंद्र सिंह ने बताया है कि आज सुबह मौके से करीब 700 मीटर लड़की की साईकिल और डेडबाडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि जसपुरा से रातभर और आज सुबह से ही गोताखोर लड़की को तलाशने में लगे थे। सुबह करीब 8 बजे उसका शव मिल गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।   जिले के अतर्रा क्षेत्र में घटनाक्रम  बताया जाता है कि क्षेत्र के गोखिया गांव के रहने वाले छोटे खां...
बांदा में कोरोना के 28 और केस मिले, कुल संख्या 2098

बांदा में कोरोना के 28 और केस मिले, कुल संख्या 2098

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमण के 28 नए केस सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पाजिटिव मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2098 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 542 बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या यह जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुई है। उधर, सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया है कि जहां-जहां पाजिटिव केस मिल रहे हैं, वहां पर सेनेटाइजेशन का सिलसिला जारी है। ये भी पढ़ें : बांदा : चोरी की बिजली से मौज ले रहे थे प्रधान और सचिव, FIR  ...
बांदा : कोरोना योद्धा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य का सम्मान

बांदा : कोरोना योद्धा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संकट काल में लाकडाउन-1 की घोषणा के साथ ही लोगों की मदद को सड़कों पर उतरे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सचमुच उस अवधि में लोगों के लिए बड़े और नेक कार्य किए। उस वक्त जब लोगों का घरों से निकलना मुश्किल था तो सदर विधायक ने अपने कैंप कार्यालय में एक फोन काल पर लंच पैकेट से लेकर राशन किट तक घर-घर भिजवाईं। बहरहाल, आज भी लोग उनके इन कार्यों को भूले नहीं हैं। इसी क्रम में अखंड भारत विप्र एकता मंच की ओर से शहर के एक मैरिज हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। उनका सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्विवेदी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर होना चाहिए। प्रत्येक विप्र बंधु गायत्री मंत्र का एक माला प्रतिदिन अवश्य करें। पूर्व सांसद भैरों ...
Update : बड़ी खबर : बांदा में दो बहनों की तालाब में डूबकर मौत, परिवारों में कोहराम

Update : बड़ी खबर : बांदा में दो बहनों की तालाब में डूबकर मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तालाब में भैंस को पानी पिलाने के लिए गई दो मौसेरी बहनों की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भैंस को पानी पिलाने तालाब गई थीं दोनों बहनें बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के थरथुवा गांव निवासी अनिल की पुत्री आरजू (8) शनिवार सुबह मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी मौसेरी बहन बिटोला (11) पुत्री सूरजभान के साथ गांव के तेलियानी तालाब भैंस को पानी पिलाने गई थी। भैंस को पानी पिलाते समय अचानक आरजू का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगी। ये भी पढ़ें : बांदा में 2000 से ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमित, 51 नए मरीज मिले बहन को डूबता देख बिटोला उसे बचाने की कोशिश करने ...
Update : बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाईयों की टीला धंसने से मौत, परिवार में कोहराम

Update : बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाईयों की टीला धंसने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में शनिवार को हुई एक दर्दनाक घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनो भाई घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गए हुए थे। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जसपुरा थाने के तरौडा गांव में हुई दर्दनाक घटना बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र अपने परिवार के साथ पिछले 10 साल से जसपुरा कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह दिहाड़ी मजदूर थे और रोज मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। आज शनिवार को मां कम्मा ने बेटे विवेक (15) से मिट्टी लाने को कहा। इसपर वह अपने छोटे भाई अभिषेक (13) के साथ कस्बे से कुछ दूर तरौड़ा गांव मोड़ के पास मिट्टी खोद रहे थे। तभी मिट्टी का भा...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद ने बबेरू-कमासिन-राजापुर मार्ग का शिलान्यास किया

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद ने बबेरू-कमासिन-राजापुर मार्ग का शिलान्यास किया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा जिले को सड़कों के मामले में दो बड़ी सौगाते मिलीं। इन दोनों सड़कों की लोगों को काफी समय से प्रतीक्षा थी। दरअसल, बीते कुछ दिनों से लगातार सड़कों का लोकार्पण कर रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज जिले के दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की नींव रखी। कालूकुआं से बबेरू रोड वाली सड़क भी बनेगी इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। इनमें एक सड़क बांदा शहर के लोगों के बेहद महत्वपूर्ण है, जो कालूकुआं से बबेरू रोड को जाती है तो दूसरी बांदा के ग्रामीण इलाके के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगी। बांदा-कमासिन-राजापुर वाली सड़क भी बनेगी दूसरी सड़क बांदा से बबेरू-कमासिन और राजापुर जाने वाला राजमार्ग संख्या-92 के चैनेज से 1.220 तक है। इसकी कुल लंबाई 1.220 किमी है। शिलान्यास के बारे में अधीक्षण...
बांदा : लगातार विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूसरे दिन किया सड़कों का लोकार्पण, चेहरे खिल उठे

बांदा : लगातार विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूसरे दिन किया सड़कों का लोकार्पण, चेहरे खिल उठे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। जिले में लगातार सदर विधायक द्वारा दूसरे दिन भी कई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके प्रयास होंगे कि लोगों की समस्या का निस्तारण करते रहें। उधर, गांवों में पक्की सीसी सड़कें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इन क्षेत्रों में सड़कों का लोकार्पण सदर विधायक ने आधा दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण जिन क्षेत्रों में किया उनमें जिला पंचायत से निर्मित गांव अधरोरी, हस्तम, पिंडखर, कुलकी का पुरवा, तेंदुरा, चौसड़ में आधा दर्जन सड़कें शामिल हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह  सदर विधायक द्वारा विभिन्न कार्यस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनचौपाल भी लगाई गईं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी...
बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलेभर में आज शुक्रवार को यहां राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी इसपर देश के राष्ट्रपिता के साथ-साथ महान नेता को नमन किया। जेएन कालेज और डीएवी कालेज में कार्यक्रम इस मौके पर बांदा शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। फिर महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। साथ ही मौजूद स्टाफ को गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए उनको सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने और सकारात्मक सोच के साथ रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और एनसीसी कैडेट भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में भी गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री ...