Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: HindiNews

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज बुधवार 13 मई को जारी हुआ है। कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। चार विषयों में 100 में 100 नंबर कानपुर सर्वोदय नगर की रहने वाली सोनाक्षी गोयल 99.6% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बन गई हैं। उनकी इस सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या? सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक जैसे चारों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। डाॅक्टर बनना चाहती हैं सोनाक्षी सोनाक्षी का कहना है कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह बीते वर्ष की अ...
बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम

बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा में एएनएम के पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। बताते हैं कि एएनएम के पति ने सुसाइड से पहले मां को फोन भी किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। यह घटना बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांदा के तिंदवारी क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, रीता सिंह राघव तिंदवारी के जौहरपुर चारकूरा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर जिले के जगीराबाद की रहने वालीं हैं। वह अपने पति गौरव सिंह राघव (36) के साथ रहती थीं। बताते हैं कि बुधवार को टीकाकरण कार्यक्रम था। वह सुबह पति के साथ महजितिया डेरा टीकाकरण करने गई थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल ...
बांदा में प्रधानों का प्रदर्शन, इन मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

बांदा में प्रधानों का प्रदर्शन, इन मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्रधानों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समय पर चुनाव कराने जैसी मांगे भी उठाईं। डीएम माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर बड़ी संख्या पर ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया। ज्ञापन देते हुए मांग की है कि ग्राम पंचायतों के चुनाव समय पर कराए जाएं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली अगर चुनाव समय पर न हो सकें तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक या कार्यवाहक प्रधान के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाए। साथ ही वित्तीय, प्रशासनिक और अन्य अधिकारी दिए जाएं। ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार https://samarneetinews.com/xuv-car-catches-f...
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कारण अभी स्पष्ट नहीं..

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कारण अभी स्पष्ट नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे एवं अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को अचानक निधन हो गया। वह सिर्फ 38 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं आई है। बुधवार सुबह अचानक सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतीक यादव को ले  जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से अभी कोई बुलेटिन जारी नहीं हुई है। ये भी पढ़ें: UP: प्रतीक यादव लेंगे अपर्णा से तलाक-स्वार्थी और घर तोड़ने वाली महिला बताया बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी स्व. साधना गुप्ता से बेटे प्रतीक थे। प्रतीक यादव के निधन की खबर से लखनऊ सिविल अस्पताल में नेताओं क...
बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली

बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज मंगलवार को एक XUV कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल गई। यह घटना बांदा शहर में जेल रोड पर मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे हुई। बांदा स्वराज कालोनी गली नंबर-3 के सामने XUV कार में आग लगने की घटना हुई। कुछ देर में पूरी कार धू-धूकर जल उठी। कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना स्वराज कॉलोनी गली नंबर-3 के सामने हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में आग का गोला बनी कार लोगों का कहना है कि अचानक कार से धुआं उठते देखा गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है। चालक ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान बताते हैं कि कार से धुआं निकलते देख कार चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका। इसके बाद कार से...
यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के चंदौली में एनकाउंटर में 24 घंटे में 3 हत्या करने वाला साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर हो गया। एनकाउंटर में साइको किलर गुरुप्रीत के मारे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। साइको किलर गुरुप्रीत ने 24 घंटे में दो लोगों की चलती ट्रेन में और एक महिला की अस्पताल में हत्या करके सनसनी फैला दी थी। इस वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। साइको किलर गुरुप्रीत को भीड़ ने महिला की हत्या कर भागते समय पकड़ लिया था। हाॅस्पिटल में महिला मरीज की हत्या के बाद ग्रामीणों ने था पकड़ा यह हत्यारा तब पकड़ा गया था जब वह जीवक हास्पिटल में महिला मरीज लक्ष्मीना देवी की हत्या कर भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया था। चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दी मामले की जानकारी इसी पूरे घटनाक्रम की जानकारी चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की ओर से दी गई है। ...
UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद ही अमर्यादित शब्द बोले हैं। साथ ही पीएम मोदी को 'देशविरोधी' भी कहा। आज सोमवार को महोबा कलेक्ट्रेट में सपाइयों ने स्मार्ट मीटर, बिजली व पानी संकट को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। कहा-भाजपाई चाहें तो मुकदमा करा दें इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अमर्यादित अपशब्द बोलते हुए कहा कि 'पीएम मोदी जितना...., न कोई पीएम हुआ है और न होगा।' ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना यह भी कहा कि भाजपाई मुकदमा लिखाएंगे तो लिखा दें, वह डरने वाले नहीं हैं। उधर, सपा सांसद के पीएम मोदी पर अमर्यादित बयान से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। सपा सांसद के बयान की काफी निंदा हो रही है। सपा विधायक का अमर्यादित अपश...
बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल

बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो पलटने से यह हादसा जसपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। उधर, युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महोबा से लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के गांजीपुर गांव के जयदेव (42) अपनी ससुराल महोबा जिले के सिचौरा गांव गए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी पूजा व बच्चों संग वापस घर लौट रहे थे। सभी लोग बस से पैलानी डेरा उतरे। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR  फिर वहां से बोलेरो में बैठकर गांव के लिए चले। बताते हैं कि रास्ते में कानाखेड़ा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जयदेव व उनकी पत्नी पूजा (38), चालक विशंभ...
दर्दनाक: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत..जांच में जुटी पुलिस

दर्दनाक: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत..जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। वहीं ससुराल पक्ष के लोग हत्या बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। घटना बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर के रक्सी काछीपुरवा के रमेश कोटार्य की पत्नी सुशीला (28) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। पति का कहना है कि पत्नी को शादी में जाने से मना किया था। ये भी पढ़ें: बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की इसलिए उसने फांसी लगा ली। उधर, मृतका सुशीला के भाई खेमराज का कहना ह...
यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ: यूपी में आज सोमवार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदिग्ध हत्यारोपी को अयोध्या से पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी अयोध्या में छिपा था। पुलिस हत्यारोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर कलकत्ता ले गई है। बंगाल CM सुवेंदु के PA की हत्या का मामला इस समय काफी हाईलाइट है। अयोध्या से पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, बंगाल के सीएम के पीए की हत्या का हत्यारोपी राज सिंह यूपी के ही बलिया का रहने वाला है। बताते हैं कि वह वारदात के बाद अयोध्या में जाकर छिप गया था। ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना बंगाल चुनाव खत्म पर 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने...