Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Harishankar Tiwari Passed Away उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का आज मंगलवार शाम निधन हो गया। इससे उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बताते चलें कि लोकतांत्रिक कांग्रेस के संस्‍थापक और प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल का बड़ा नाम था। पूर्वांचल का बड़ा नाम थे हरिशंकर तिवारी मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे उनके निधन की खबर आई। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में तिवारी हाता में आज उन्‍होंने अंतिम सांसें लीं। गोरखपुर के बड़हलगंज के टांड़ा गांव में जन्‍मे हरिशंकर चिल्लूपार से छह बार विधायक चुने गए। कल्‍याण सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव की सरकारों में अलग-अलग व...
Breaking : भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत-दो की हालत गंभीर

Breaking : भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत-दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक टैंकर ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर स्थिति को संभाला। ये भी पढ़ें : UP : 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला कंप्यूटर टीचर मो. अली गिरफ्तार, शिक्षिका शाजिया समेत दो सस्पेंड  जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब 14 लोग सवार थे। उधर, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे करके भागे टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : गर्मी की छुट्टियां : यूपी में सरकारी स्कूल 20 मई से बंद.....
UP : 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला कंप्यूटर टीचर मो. अली गिरफ्तार, शिक्षिका शाजिया समेत दो सस्पेंड

UP : 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला कंप्यूटर टीचर मो. अली गिरफ्तार, शिक्षिका शाजिया समेत दो सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक जूनियर हाई स्कूल में कंप्यूटर टीचर द्वारा 13 छात्राओं से अश्लील हरकतें करने की घिनौनी घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल की सहायक अध्यापिका शाजिया भी उसका साथ देती थी। स्कूल के बाथरूम से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। पुलिस मान रही है कि इससे साफ है कि आरोपी टीचर, छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। वहीं सहायक अध्यापिका शाजिया पर आरोपी का साथ देने का आरोप है। उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले को दबाने पर इंचार्ज शिक्षक पर भी एक्शन इस कुकृत्य को दबाने के आरोप में इंचार्ज शिक्षक भी सस्पेंड हुआ है। प्रकरण शाहजहांपुर जिले के एक जूनियर हाईस्कूल का है। उधर, नाराज अभिभावकों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बीएसए ...
गर्मी की छुट्टियां : यूपी में सरकारी स्कूल 20 मई से बंद..

गर्मी की छुट्टियां : यूपी में सरकारी स्कूल 20 मई से बंद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गर्मी से जीवन बेहाल हो रहा है। इसी बीच सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक के लिए छुट्टियों के आदेश हुए हैं। सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश सचिव के आदेशों के अनुसार यूपी शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होगी। 15 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को आदेश की कापी भेजी गई है। साथ ही आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। बताते चलें कि यूपी में गर्मी से जीवन बेहाल है। ये भी पढ़ें : UP : सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलसे, भवन में दरार..  ...
दुखद : IPS अधिकारी दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन

दुखद : IPS अधिकारी दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक इस समय सीआरपीएफ में आईजी के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री रतन की पोस्टिंग नॉर्थ सेक्टर में आईजी एडमिन के तौर पर थी। केंद्र प्रतिनियुक्त पर थे इस समय वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी बैचमेट आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान से शादी की थी। दोनों इस समय केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। बताते हैं कि सोमवार शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट  ...
यूपी में एक और बड़ा एनकाउंटर, उरई में दो बदमाश ढेर-सिपाही की हत्या कर हुए थे फरार

यूपी में एक और बड़ा एनकाउंटर, उरई में दो बदमाश ढेर-सिपाही की हत्या कर हुए थे फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, उरई : यूपी में आज एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ। उरई पुलिस ने आज दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों बदमाशों ने ड्यूटी कर रहे सिपाही की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दोनों फरार थे। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रविवार दोपहर उरई के फैक्ट्री एरिया में हुई। इस मुठभेड़ में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार राठौर भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल कोतवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों की पुलिस काफी सघनता से तलाश कर रही थी। 9 मई को हुई थी सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिपाही भेदजीत सिंह की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। बदमाशों ने नुकीली-धारदार चीज से हमला कर सिपाही की हत्या की थी। सिपाही की हत्या की यह वारदात बीती 9 मई को हुई थी। ड्यूटी पर सिपाही क...
रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक दामाद ने अपनी सास के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला का आरोप है कि दामाद ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। अश्लील फोटोज भी खींच लीं। पीड़िता का कहना है कि अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर मनमानी करता रहा। सास को चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया पीड़िता का यह भी कहना है कि थाने में रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। दुष्कर्म करने के साथ खींची अश्लील फोटोज जानकारी के अनुसार मामला बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका आरोप है कि उन्हीं के दामाद ने बीती 9 जनवरी को चाय में नशी...
बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले की जिस खदान पर अवैध खनन को लेकर शासन ने खनिज अधिकारी को निलंबित किया था। उसी मरौली खदान खंड-6 पर फिर से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। नदी की जलधारा में मशीनें खड़ी करके खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर बालू ढोया जा रहा है। खदान से ही ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं। सू्त्रों की माने तो स्थानीय राजनीतिक संरक्षण में अवैध खनन दिन-रात जारी है। खनिज निदेशक रोशन जैकब ने मारा था छापा, खनिज अधिकारी हुए थे निलंबित बताते चलें कि बांदा की मरौली खदान में अवैध खनन की शिकायत के बाद तत्कालीन खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को 9 जून 2022 को निलंबित कर दिया गया था। NGT के नियमों को ताक पर रख हो रहा अवैध खनन, राजनीतिक संरक्षण.. यह कार्रवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनिज निदेश रोशन जैकब के खदान पर छापे के बाद की थी। इसके बाद खदान पर जुर्मान...
बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में दो नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में 4 पर ही कमल खिल सका। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित और कांटे के मुकाबला वाली बांदा नगर पालिका सीट रही। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से बिल्कुल अंतिम समय में पार्टी की नैया पार लगी। स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के लिए इस सीट को बचाना मुश्किल था। उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। ऐसे में सीएम योगी संकटमोचन बनकर आए। ..तो हाथ से खिसक जाती बांदा नगर पालिका अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से ठीक पहले बांदा का दौरा न करते तो सदर की नगर पालिका भी पार्टी के हाथ से खिसक जाती। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आखिरी समय में सीएम का आना ही संजीवनी दे गया। वरना विपक्षी से टक्कर काफी कांटे की थी। हालांकि, सीएम योगी के आने से स्थानीय नेताओं के लिए खतरे की घंटी भी बज गई है। राज्य मंत्री के क्षे...
बांदा : स्कूल में सेमिनार, बिजली न होने से स्मार्ट क्लास का सपना अधूरा

बांदा : स्कूल में सेमिनार, बिजली न होने से स्मार्ट क्लास का सपना अधूरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय हाई स्कूल गुगौली (तिंदवारी) में प्रेमांश फाउंडेशन की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को शिक्षा-स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा से जानकारी हुई कि स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं है। इस वजह से स्मार्ट क्लास का सपना पूरा नहीं हो पा रहा। स्कूल की बाउंड्री वाल भी नहीं है। बच्चों को टोकन पुरस्कार जो कि सुरक्षा की दृष्टि से भी स्थिति ठीक नहीं है। फाउंडेशन की फाउंडर डा. शिखा शुक्ला व उनकी टीम ने मदद का भरोसा दिलाया। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। फाउंडेशन ने हाईस्कूल में अच्छे नंबरों से पास बच्चों को टोकन पुरस्कार दिया। इस मौके पर मोहिनी, नंदकिशोर, सोनू सरोज, सविता, पूजा तिवारी, राम सनेही अवस्थी आदि मौजूद रहे। बताते हैं कि डा. शिखा ने बिजली कनेक्शन व बाउंड्री को लेकर डीएम से निवेदन किया है। ये भी पढ़ें : बांदा निका...