Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बांदा के कंचनपुरवा की सुक्खी गोस्वामी थीं ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला, ऐसे हुआ खुलासा..

बांदा के कंचनपुरवा की सुक्खी गोस्वामी थीं ट्रेन से कटकर मरने वाली महिला, ऐसे हुआ खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई थी। महिला के शव की पहचान कर ली गई है। दरअसल, मृतक महिला शहर के कंचनपुरवा की रहने वाली सुक्खी गोस्वामी थीं। परिवार के लोगों ने उनकी पहचान कर ली है। परिवार के लोगों को उनका शव सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुक्खी पत्नी सिद्धगोपाल का छोटा बेटा राजेंद्र किसी मामले में जेल चला गया था। उसी की जमानत को लेकर वह परेशान थीं। जमानत के लिए कचहरी जा रही थीं। रास्ते में रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने हत्या की वजह, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/big-disclosure-of-banda-police-wifes-illegal-relationship-with-his-brother-whose-murder-sentence-retur...
Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तीन दिन पहले जिले के बिसंडा क्षेत्र में उम्रकैद की सजा काटकर लौटे बालकरन की हत्या हो गई थी। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि कैरी गांव के बालकरन (45) की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 2005 में किया था कत्ल, 18 बाद लौटा तो पत्नी हो चुकी थी पराई उन्होंने बताया कि 2005 में बालकरन ने अपने पड़ोसी राजाराम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 18 साल सजा काटने के बाद वह जनवरी 2023 में जेल से रिहा हुआ। जेल से आकर घर पर पत्नी के साथ रह रहा था। बीती 23 अगस्त की रात घर के बरामदे में सोते समय उसकी गोलियां मारकर...
UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी यूपी में तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी घोसी उपचुनाव लड़ने जा रही है। ये है प्रवक्ताओं की सूची इसमें समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन भी कर रही है। वहीं बीजेपी के लिए घोसी सीट पर होने वाले उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल हैं। बीजेपी के डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्री वहां स्टार प्रचारकर बनकर प्रचार में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..  https://samarneetinews.com/seema-haider-seema-haider-sent-rakhis-to-pm-modi-and-cm-yogi-raised-slogans-of-jai-shri-ram-and-bharat-zindabad/...
Banda : अधिकारी को शिक्षक ने दिखाईं आंखें, की अभद्रता-FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : अधिकारी को शिक्षक ने दिखाईं आंखें, की अभद्रता-FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में निरीक्षण को पहुंचे अधिकारी को उस समय भारी पड़ गया, जब एक शिक्षक ने रास्ता रोककर उनको आंखें दिखाईं, बल्कि अभद्रता भी कर डाली। मामले शिक्षा विभाग से जुड़ा होने के कारण जिले में सुर्खियों में छाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अबतक पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ किसी तरह का एक्शन लिए जाने की सूचना नहीं है। कार्रवाई के डर से शिक्षक ने दिखाई दबंगई जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने फतेहगंज थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 22 अगस्त को वह उत्तर प्राथमिक विद्यालय मूडी कंपोजिट का निरीक्षण करने गए थे। वहां चार अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। ये भी पढ़ें : Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई...
Banda : सपा नेता नीलम ने सांसद डिंपल यादव को भेंट की देवी की चुनरी

Banda : सपा नेता नीलम ने सांसद डिंपल यादव को भेंट की देवी की चुनरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव इन दिनों मैनपुरी में हैं। इस दौरान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने सपा सांसद से मुलाकात की। साथ ही बांदा के गिरवां में विराजमान मां विंध्यवासनी देवी की चुनरी और तस्वीर भेंट कीं। लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा भी हुई। साथ ही सपा की नीतियों और समाजवादी पार्टी के कार्यों को जनचौपाल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ये भी पढ़ें : Banda : ठसक पर डंडा : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत-गुर्जर लिखवाकर चलने वालों पर एक्शन सपा नेता नीलम ने बताया कि सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बांदा में सपा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा। https://samarneetinews.com/read-i...
बांदा में ट्रेन से कटी महिला की नहीं हो सकी पहचान..

बांदा में ट्रेन से कटी महिला की नहीं हो सकी पहचान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है। बलखंडीनाका चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मृतका पीले रंग की छीटदार साड़ी पहने हुए थीं। ये भी पढ़ें : बांदा में हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग   ये भी पढ़ें : Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..   ...
Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई में जुटी पुलिस..

Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, कार्रवाई में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हिस्ट्रीशीटर से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पत्नी ने किसी तरह आग बुझाकर पति की जान बचाई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला का कहना है कि मामले में तहरीर मिल गई है। मिनहाज अली उर्फ पप्पू ने खुद को आग लगाई है। तथ्यों की जांच की जा रही है। युवक ने बताई यह वजह जानकारी के अनुसार शहर के गायत्रीनगर मुहल्ले के रहने वाले मिनहाज अली (29) आटो पार्ट्स चलाते हैं। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद बाहर बनी पुलिया पर बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पत्नी आफरीन ने किसी तरह आग बुझाई। ये भी पढ़ें : Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता.. गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके भाई जीशान ने बताया कि मिनहाज ...
MuzaffarNagar : छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर..

MuzaffarNagar : छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में विशेष समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई कराने के मामले में नया अपडेट आया है। पिटाई कराने और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वीडियो वायरल होने से मच गया था हड़कंप उधर, मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे वायरल किया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक यूकेजी के छात्र को छात्रा द्वारा सहपाठियों से पिटवाया जा रहा है। वायरल वीडियो में तृप्ति त्यागी एक बच्चे को कक्षा में खड़ा करके उसी से सहपाठियों से चांटे और मुक्के मरवा रही हैं। 34 सेकेंड के इस वीडियो ने देशभर में हड़कंप मचा दिया था। ...
MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, विपक्ष का सरकार पर हमला

MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, विपक्ष का सरकार पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से एक शिक्षिका की क्रूर हरकत सामने आई है। पांच का पहाड़ा न सुना पाने पर यूकेजी के छात्र को उसके सहपाठियों पिटवाया। शिक्षिका की इस क्रूर और शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। पीटा जाने वाला छात्र समुदाय विशेष से है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर हमला बोला है। शिक्षिका के आचरण की हर तरफ निंदा, कार्रवाई की उठ रही मांग हालांकि, शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर महिला शिक्षिका और प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। ये भी पढ़ें : आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर.. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में नेहा पब्लिक स्कूल है।...
Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बांदा शहर के शुकुलकुआं इलाके का है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि मृतक शराब का आदी था। शराब से मना करने की वजह से पत्नी से झगड़ा हुआ। शराब पीने को लेकर होती थी कलह जानकारी के अनुसार शुकुलकुआं मोहल्ले के रहने वाले मुकेश (24) ने रात में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां श्यामपति ने बेटे का शव लटकते देखा तो चीख पड़ीं। रोने-पीटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्यामपति ने बताया कि मुकेश 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ...