Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

in Banda Wife's tip-off, ward boy consumes poison, dies

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बांदा शहर के

शुकुलकुआं इलाके का है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि मृतक शराब का आदी था। शराब से मना करने की वजह से पत्नी से झगड़ा हुआ।

शराब पीने को लेकर होती थी कलह

जानकारी के अनुसार शुकुलकुआं मोहल्ले के रहने वाले मुकेश (24) ने रात में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां श्यामपति ने बेटे का शव लटकते देखा तो चीख पड़ीं। रोने-पीटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्यामपति ने बताया कि मुकेश 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह ई-रिक्शा चलाते थे। शराब के आदी थे। पत्नी शराब पीने से मना करती थी। इसलिए झगड़ा करते थे। बीती रात भी यही हुआ। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। परिवार में पत्नी वंदना के अलावा एक बेटा है।

जसपुरा के नांदादेव गांव में घटना

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के भूरा की पत्नी चुन्नी देवी (40) ने अपने मायके जसपुरा के नांदादेव गांव में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई बिंदा प्रसाद का कहना है कि कई साल पहले उनके जीजा भूरा की मौत हो गई थी। चुन्नी के चार बच्चे हैं। वह कई दिनों से बीमार थीं। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं था। उधर, थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बांदा DM ने क्यों कहा, निराश्रित गोवंश का संरक्षण बड़ा चैलेंज..

पढ़िए ! बांदा DM ने क्यों कहा, निराश्रित गोवंश का संरक्षण बड़ा चैलेंज..