Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: fire

दिल्ली के करोलबाग इलाके में होटल में आग से मरने वालों की संख्या 17 हुई, मौके पर अब भी चल रहा बचाव कार्य

दिल्ली के करोलबाग इलाके में होटल में आग से मरने वालों की संख्या 17 हुई, मौके पर अब भी चल रहा बचाव कार्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। राजधानी के करोलबाग में स्थित एक होटल में मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई। आग उस वक्त लगी जब वहां ठहरे लोग गहरी नींद में सो रहे थे। पहले इस दौरान एक बच्चे और महिला समेत 9 लोगों की मौत की बात सामने आ रही थी। अब बचाव कार्य के दौरान अन्य लोगों के शव भी निकाले गए  हैं। इस तरह मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। घटना से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बचाव कार्य जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार तड़के सुबह करीब 5 बजे लगी आग  बताया जाता है कि करोलबाग में स्थित होटल होटल अर्पित पैलेस में सुबह लगभग पांच बजे आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ...
..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था जबतक लोग आग बुझा पाते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। बीती रात की घटना से मचा हड़कंप  हांलाकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ेंः ..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें इस दौरान ट्रक चालक का कुछ अता-पता नहीं चला। आग लगने की यह घटना हल्दौर के पैजनियां मार्ग पर बीती रात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और उसमें आग कैसे लगी।...
बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाक होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई। इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। रिहायशी इलाके में हो रहा था पटाखा बनाने का काम   बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल और फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगे हैं। अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं। बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई। इस दौरान घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी हुई है। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादस...
बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम के दौरान एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर घर में सो रहे एक युवक जिंदा जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं आग में आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए। इससे चार घरों की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हांलाकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का लती था और हो सकता है कि नशे की हालत में दीपक गिरने से आग लगी हो। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  बबेरू के सत्नांव गांव का मामला  बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सत्नांव गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा ओमकार (24) अविवाहित था और गांव में ही अलग घर में अकेला रहता था। बताते हैं कि बीती रात अचानक लोगों ने उसके घर और आसपास के घरों में आग की लपटे उठती देखीं। आग देखकर पूरे गांव...
पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः कुंभ के पहले शाही स्नान से पहले दिगंबर अखाड़ा के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। बताते हैं कि आग ने बहुत तेजी से पूरे अखाड़े के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हांलाकि कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस तरह आग को फैलने से रोक दिया गया। गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा   बताया जाता है कि सोमवार को प्रयागराज में कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई। आग खाना बनाते समय लगी। इस दौरान खाना बना रहे चार-पांच लोग भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा बताया जा रहा है कि पंडाल के अंदर रखे महात्माओं का काफी सामान और रुपए-पैसे जलकर राख हो गए हैं। इतन...
बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के अलीगंज इलाके में आज एक मासूम बच्चा आग तापते समय बुरी तरह से झुलस गया। बताते हैं कि आग तापते समय उसकी लुंगी में आग लगने के कारण हादसा हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान गंभीर   अलीगंज निवासी आरिफ के पुत्र तालिब (8) का कुछ दिन पहले खतना हुआ था। इसलिए परिवार के लोगों ने उसे लुंगी पहनाई हुई थी। बताते हैं कि सुबह ठंड ज्यादा होने के कारण उसे आग तापने को कहा गया था। इसी दौरान लुंगी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते। मासूम बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस  ...
बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पहली शादी के छह माह बाद ही पति की मौत के बाद से मायके में रह रही महिला ने घातक कदम उठा लिया। परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। यहां तक कि दूसरी शादी के लिए लड़के वालों की ओर से फलदान की परंपरा भी पूरी की जा चुकी थी। इसी बीच उसने आग लगाकर खुद को जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत  उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। वहां महिला मौत से जूझ रही है। परिजन बता रहे पारिवारिक वजह   बताया जाता है कि पपरेंदा निवासी रवेंद्र कुमार की पुत्री बसंती (25) का 2015 में झांसी जिले के बिजौली गांव से विवाह हुआ था। बताते हैं कि छह महीने बाद ही एक हादसे में पति की मौत हो गई थी। तब से बसंती अपने पिता के घर ही रह रही थी। ये भी पढ़ेः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद माता-पिता ने ...
बांदा में देर रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर महिला की मौत, ढाई साल का मासूम झुलसा, 3 घर हुए राख

बांदा में देर रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर महिला की मौत, ढाई साल का मासूम झुलसा, 3 घर हुए राख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुई एक ह्रदय विदारक घटना में संदिग्ध हालात में लगी आग में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। उसका ढाई साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति घटना के वक्त घर पर नहीं था। पड़ोसियों का कहना है कि घर में आग गैस लीक होने से लगी है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो आग लगने का कारण बेहद संदिग्ध है। सूत्र बताते हैं कि मामला हत्या का भी हो सकता है। बदौसा के शाहपुर गांव की घटना  बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी तोताराम यादव गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसके घर में पत्नी फूलकुमारी यादव (24) व ढाई साल का बच्चा सुभाष रहते थे। महिला के सास-ससुर गांव के बाहर पुरवा में खेतों में ही छोपड़ी बनाकर रहते हैं जबकि जेठ-जेठानी पास...
बांदा में आग ताप रही वृद्धा की जलकर मौत, युवक ने कोल्ड डायरिया से दम तोड़ा

बांदा में आग ताप रही वृद्धा की जलकर मौत, युवक ने कोल्ड डायरिया से दम तोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह जिले में हुईं दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक वृद्ध महिला है जबकि दूसरा युवक है। बताया जाता है कि अतर्रा के गुमाई गांव के रहने वाले रामदास का 25 साल का बेटा बलराम मजदूरी करता था। बीती 18 दिसंबर को अचानक उसे उल्टियां आने लगीं। इलाज के दौरान हुईं दोनों की मौत  हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसी दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उसे कोल्ड डायरिया हुआ था। घर में जवान बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर बुंदेलियों ने जताई खुशी वहीं दूसरी ओर बबेरू थाना क्षेत्र के मजला गांव में वहां की रहने वाली बिसनिया (70) पत्नी दिरगज नि...
बांदा में बीच शहर डीजल-पेट्रोल डिपो के पास धू-धूकर जली रो़डवेज बस, बाल-बाल बचे लोग-टल गई अनहोनी

बांदा में बीच शहर डीजल-पेट्रोल डिपो के पास धू-धूकर जली रो़डवेज बस, बाल-बाल बचे लोग-टल गई अनहोनी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज एक बड़ा भीषण अनहोनी होते-होते टल गई। रोडवेज बस स्टैंड के आगे रेलवे के डीजल-पेट्रोल डिपो से चंद कदमों की दूरी पर एक रोडवेज बस धू-धूकर जल उठी। आग की लपटों ने पूरी की पूरी बस को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि लोग कुछ समझ ही नहीं सके। कुछ ही सैकेंड में बस से तेज लपटे उठने लगीं। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। बांदा के भाजपा नेता शिवशंकर भोले व युवा देवार्षि गुप्ता ने हमें घटना के वीडियो व फोटोग्राफ भेजे हैं। रोडवेज के आगे रेलवे के डीजल डिपो के पास हुआ हादसा  लोगों ने भागकर खुद को बस से दूर किया। लोगों को डर था कि कहीं बस का डीजल टैंक न फट जाए। इसी बीच कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक पूरी की बस जलकर बर्बाद हो चुकी थी। गनीमत इ...