Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

बिसंडा में आग से झुलसा युवक।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाक होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई। इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है।

रिहायशी इलाके में हो रहा था पटाखा बनाने का काम  

बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल और फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगे हैं। अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं।

आग लगने के बाद जलने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई। इस दौरान घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी हुई है। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली

बताते हैं कि घटना की जानकारी मिलते ही बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एके राय तथा एसपी गनेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी बचाव कार्य को खुद करा रहे हैं। जेसीबी से मकान का मलवा हटाया जा रहा है।  सभी अधिकारी और फायब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर डटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

बिसंडा कस्बे में थी कुर्रही के नफीस की दुकान

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रही गांव का नफीस बिसंडा कस्बे में देशराज पटेल के मकान में किराए पर कमरा लेकर आतिशबाजी की दुकान करता था। आज दुकान धमाके के साथ उड़ गई। इससे आसपास भगदड़ मच गई। एक युवक का बेहद झुलसी हुई हालत में शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

झुलसने वालों में 17 साल का लड़का शामिल 

दुकानदार का भी कुछ पता नहीं है। बिसंडा निवासी शिवलखन का 17 साल का पुत्र कैसा बुरी तरह से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी और एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हांलाकि कुछ औऱ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी।