Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : घर से लापता हुई एक दलित नाबालिग बेटी का शव लगभग 24 घंटे बाद पेड़ से लटकता मिला। उसके साथ दरिंदगी की आशंका है। शव उसी के दुपट्टे से लटक रहा था। लड़की के परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात हालांकि, देर रात अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने बयान दिया है कि नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उसकी मौत की वजह हैंगिंग आई है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के साथ ग्रामीणों ने मिश्रिख-...
करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंखे का प्लग लगाते समय दो युवतियां करंट की चपेट में आ गईं। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाली महिलाओं में नवविवाहिता भी शामिल हैं। भाई ने संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 महीने पहले ही हुई थी शादी जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के महुटा के कृष्ण कुमार की पत्नी लक्ष्मी (20) भी रात में पंखे का प्लग लगा रही थीं। वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई देवेंद्र पांडेय का कहना है कि उनकी बहन की शादी 3 माह पहले ही हुई थी। उन्होंने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले में कही यह बात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है। शव क...
Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में शटडाउन के बावजूद अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों को पता चला तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जानकारी होने मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार संत कुमार पटेल संविदा पर बिजली विभाग में कार्यरत थे। सीओ बबेरू ने बताया कि आज पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी सप्लाई चालू होने पर करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों ने मौके पर नाराजगी प्रकट की। अधिकारियों ने विभागीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है। ये भ...
Breaking : महोबा में पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति फरार

Breaking : महोबा में पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा के समदनगर में बड़ी वारदात हुई है। सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है। इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता भी पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों बेटियों की उम्र लगभग 5 और 7 साल के आसपास बताई जा रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद घटना का कारण है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छानबीन की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्यारोपी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी कपड़े की फेरी लगाता है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : डिवाइडर से टकराईं बाइकें, जालौन के व्यक्ति समेत दो की मौत-पत्नी...
बांदा में भूरागढ़ घाट के पास केन नदी में डूबकर युवक की मौत

बांदा में भूरागढ़ घाट के पास केन नदी में डूबकर युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज लगभग 11 बजे एक युवक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। हालांकि, डूबते समय आसपास के लोगों और गोताखारों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से युवक वहां घूमता देखा जा रहा था। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम   ये भी पढ़ें : बांदा के अधिकारी ने हमीरपुर में लगाई फांसी, परिजनों का यह आरोप..  https://samarneetinews.com/gram-panchayat-officer-of-banda-hanged-in-hamirpur-relatives-allege-this/...
Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ खुद जनता दरबार लगा रहे हैं, ताकि आम आदमी की समस्याओं को निराकरण हो सके।  मुख्यमंत्री की सादगी-मानवता देखिए कि वे फरियादियों को बैठाते हैं और खुद उनके पास जाकर समस्याएं सुनते हैं। वहीं दूसरी ओर बांदा में अफसरशाही का विचलित करने वाला दृश्य देखने को मिला है। अधिकारी फरियादियों को दुत्कार कर बाहर निकाल रहे हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी थप्पड़ बरसा रहे हैं। पीट रहे हैं और अभद्रता कर रहे हैं। डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी को सिटी मजिस्ट्रेट के गनर ने पीटा बांदा में ऐसे ही एक मामले का आज वीडियो वायरल हुआ तो देखने वालों के होश उड़ गए। वीडियो में दिख रहा है कि बांदा सिटी मजिस्ट्रेट का गनर एक फरियादी पर थप्पड़ बरसा रहा है। अभद्रता करते हुए हाथ पकड़कर खींच है। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इस बात का भी सबूत है कि बांदा के प्रशासनिक...
Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बिसंडा थाने के लौली टीकामऊ के रहने वाले युवक दीनबंधु (20) की आज सुबह हादसे में मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग शनिवार को अतर्रा ग्रामीण के मुरलिया पुरवा में एक बारात में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह अपने बहनोई गिरवां के सौंता निवासी अरविंद (27) और चचेरे भाई सुनील (18) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक और टेंपो की टक्कर से हादसा बताते हैं कि रास्ते में बहादुर पुरवा के पास एक महिला रोड पार कर रही थी। उसे बचाने में अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर   हादसे में दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके बहनाई अरविंद और चचेरा भाई सुनील घायल हो गए। टेंपो में सवार बिसंडा के विष्णु प्रसाद और राजेश (45) भी घायल ह...
सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर..

सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लाल इमली के पीछे वाली गली में 3 बोरों में शव मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन यह पता नहीं चला कि मरने वाला कौन है। पहचान कराने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार लाल इमली के ठीक पीछे की ओर एक गली है। यह गली ग्वालटोली से एक्सेल हॉस्पिटल चुन्नीगंज ओर जाकर निकलती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह वहां 3 बोरे गली में रखे देखे गए। ये भी पढ़ें : UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार.. पहले तो किसी ने गौर नहीं किया। बाद में उनमें से खून रिसने पर सभी का ध्यान उधर गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज पुलिस ने पहुंचकर बोरों को खुलवाया। उनमें से किसी युवक का शव निकल...
Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking : बांदा में डबल मर्डर, पिता ने की बेटे और बहू की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात नरैनी थाना क्षेत्र के बरसंडा मानपुर गांव में हुई है। हत्यारोपी पिता मौके से फरार है। परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन देखा गया है। आरोपी की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वारदात से मौके पर कोहराम मचा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…...
Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दंपती ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। यह सनसनीखेज मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का है। दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक दंपती कौशांबी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से एक सुसाइड नोट की छोटी सी पर्ची भी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना की जानकारी ली। साथ ही जांच के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट की तरह एक छोटी सी पर्ची मिली है। उसको दिखवाया जा रहा है। मृतकों के परिवारों को सूचना भेजी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा  ये भी पढ़ें : गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला     ...