Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

Breaking : Inspector-Daroga and head constable looted silver from businessman, SP got it recovered

समरनीति न्यूज, सीतापुर : घर से लापता हुई एक दलित नाबालिग बेटी का शव लगभग 24 घंटे बाद पेड़ से लटकता मिला। उसके साथ दरिंदगी की आशंका है। शव उसी के दुपट्टे से लटक रहा था। लड़की के परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात

हालांकि, देर रात अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने बयान दिया है कि नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उसकी मौत की वजह हैंगिंग आई है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर

वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के साथ ग्रामीणों ने मिश्रिख-पिसावां मार्ग पर जाम लगा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र की है।

मृतका के पिता ने लगाए ये आरोप..

मामले में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के शादाब नाम के युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया है। इसके बाद उसके साथियों रजा, फारूक, लतीफ, लकी मियां ने लड़की के साथ गैंगरेप किया है। आरोप है कि बाद में उसकी हत्या करके शव लटका दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, एक महिला गंभीर..

UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप