Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

बांदा : पत्नी के जहर खाने पर पति ने लगाई थी छत से छलांग, अब एक ने तोड़ा दम..

बांदा : पत्नी के जहर खाने पर पति ने लगाई थी छत से छलांग, अब एक ने तोड़ा दम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पत्नी के जहर खाने पर पति छत से कूद गया था। घटना का कारण दोनों के बीच आपसी पारिवारिक विवाद था। अब इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की पूजा (20) ने सोमवार दोपहर पति से झगड़े के बाद जहर खा लिया था। पति का भी अस्पताल में चल रहा इलाज इसके बाद उनके पति कृष्ण कुमार (22) ने भी छत से छलांग लगा दी थी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूजा को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। वहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई गजेंद्र का कहना है कि उसकी बहन की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों के एक बच्चा है। पारिवारिक विवाद में घटना हुई है। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों के DM बदले, ब...
दर्दनाक : बांदा में बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत

दर्दनाक : बांदा में बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया। बाइकों की हुई टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जसपुरा के सोनामऊ के रहने वाले भानू सिंह (45) देर रात अपने पड़ोंसी मूलचंद्र (45) सोमवार की रात अपने पड़ोसी मूलचंद्र (46) के साथ जा रहे थे। जसपुरा क्षेत्र में हुआ हादसा दोनों बाइक से कानाखेड़ा गांव गेंहू पिसाने निकले थे। बताते हैं कि इसी बीच गलौली के सुनील (30) तथा रामू (25) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि भानू की मौके पर मौत हो गई। बाकी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने रामू को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों...
UP : B.ED प्रवेश परीक्षा रिजल्ट घोषित, अलीगढ़ के मनोज टॉपर और..

UP : B.ED प्रवेश परीक्षा रिजल्ट घोषित, अलीगढ़ के मनोज टॉपर और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : BU B.Ed Result : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू), झांसी ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने बीएड टॉप किया है। वहीं प्रयागराज के शिवमंगल इस परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे हैं। वाराणसी के नजीर अहमद तीसरे नंबर पर आए हैं। टाॅप टेन में 6 छात्र और 4 छात्राएं बताते चलें कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने दोनों पालियों में शामिल 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंकिंग जारी कर दी है। टॉप-10 में 6 छात्र और 4 छात्राएं हैं। जानकारी के अनुसार बीएड टॉपर मनोज ने 400 में 344.67 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर शिवमंगल के 339.33 अंक पाए हैं। तीसरे स्थान पर नजीर को 338.66 अंक मिले हैं। ये भी पढ़ें : सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..  ये भी पढ़ें : UP : IPS अंकित मित्तल सस्पेंड, महिला...
सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..

सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में सिपाही से सीओ बने कृपा शंकर कन्नौजिया को दोबारा सिपाही बना दिया गया। ऐसा कानपुर के होटल में महिला सिपाही संग उनके आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने पर हुआ। सीओ वहां महिला सिपाही संग रंगरलियां मना रहे थे। हालांकि, सीओ से सिपाही बने कृपाशंकर कनौजिया महिला सहकर्मियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के लिए बदनाम रहे हैं। प्रमोशन के पहले सर्किल से ही डिमोशन भी.. डिप्टी एसपी को प्रमोशन मिलने के बाद पहला जिला उन्नाव का बीघापुर सर्किल मिला। वहीं से वापस सिपाही बनने का रास्त भी बन गया। https://samarneetinews.com/ips-ankitmittal-suspended-for-misbehaving-with-wife/ दरअसल, बीघापुर सर्किल के बारासगवर थाने में तैनात महिला सिपाही से उनकी बेहद नजदीकी हो गई। पत्नी की शिकायत पर जुलाई 2021 को कानपुर के होटल में उन्हें महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। गृ...
Lucknow : थूक से मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो

Lucknow : थूक से मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सैलून में थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद जैद नाम के इस नाई ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगा-लगाकर मसाज की थी। सीसीटीवी कैमरे से इसकी पोल खुली थी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने नाई मोहम्मद जैद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्नाव का रहने वाला है पीड़ित ग्राहक जानकारी के अनुसार पीड़ित ग्राहक आशीष पंडित उन्नाव जिले के कटियान के निवासी हैं। उनका कहना है कि वह पृथ्वीपुरम में एक कैंटीन में काम करते हैं। वहीं पास में मो. जैद का सैलून है, वहां मंगलवार को वह दाढ़ी बनवाने पहुंचे। इसके बाद चेहरे पर मसाज करवाने लगे। https://samarneetinews.com/doctor-beats-attendants-in-banda-videoviral-complaint/ नाई जैद ने चेहरे पर क्रीम लगाई और मसाज शुरू की। बाद में नाई जैद बार-बार अपने हाथ पर ...
बांदा : 11 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला-इलाके में सनसनी..

बांदा : 11 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला-इलाके में सनसनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 11 दिन से लापता युवक का नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहुंची बांदा पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ छानबीन की और सबूत जुटाए। बताते हैं कि कपड़ों से मृतक की मां ने उसकी पहचान की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक बीते 11 दिन से लापता था। उसकी मां ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। 8 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी पुलिस ने 8 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी थी। जानकारी के अनुसार बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसर डेरा के वरदानी निषाद (19) पास की बालू खदान में पानी के पाउच बेचता था। वह बीती 5 जून से लापता था। युवक की मां मीरा देवी ने चौकी और थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। https://samarneetinews.com/doctor-beats-attendants-in-banda-videoviral-complaint/ इसके बाद 8 जून को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्...
अमरोहा : 41 लोगों ने किया रक्तदान, प्रशासन ने किया सम्मान

अमरोहा : 41 लोगों ने किया रक्तदान, प्रशासन ने किया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर तीन जगह शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया। अमरोहा की विभिन्न सम्मानित संस्थाओं को शिविर लगाने के लिए सम्मानित भी किया गया। गजरौला में डा. मेहनाज बी, शबनम यादव, मोहित चौधरी, नीतू शर्मा की देख-रेख रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया। फिर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अमरोहा जिलाधिकारी राजेश त्यागी, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एएसपी राजीव सिंह, सीएमओ डा. एसपी सिंह, डा. प्रेमपंथ त्रिपाठी आदि ने संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाता और संस्थाओं के प्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात....
UP : बांदा में 3 इंस्पेक्टर, 1 दरोगा समेत 6 पुलिस वालों पर मुकदमा, तत्कालीन SOG प्रभारी भी आरोपी, पढ़ें खबर..

UP : बांदा में 3 इंस्पेक्टर, 1 दरोगा समेत 6 पुलिस वालों पर मुकदमा, तत्कालीन SOG प्रभारी भी आरोपी, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने और थर्ड डिग्री देने के मामले में बड़ी खबर है। 3 आरोपी इंस्पेक्टरों, एक दरोगा समेत 6 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा हुआ है। इनमें तत्कालीन एसओजी प्रभारी भी शामिल हैं। मुकदमा बांदा के मर्का थाने में दर्ज हुआ था। पिटाई में कट गई थी युवक की जीभ जानकारी के अनुसार बांदा में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर 4 साल बाद यह मामला दर्ज हुआ है। बताते हैं कि डकैती के खुलासे के लिए हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था। आरोप है कि पिटाई के दौरान पुलिस ने थर्ड डिग्री दी। इससे पीड़ित युवक की जीभ कटकर गिर गई थी। बाद में उसका गंभीर हालत में इलाज हुआ था। https://samarneetinews.com/in-banda-youth-who-was-molesting-girl-at-night-arrested/ इन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा कु...
Breaking : बांदा में गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Breaking : बांदा में गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में साथियों के साथ गुढ़ा हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक की बागै नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के सुलकथोक के रहने वाले नीलकमल (28) मंगलवार को अपने पांच साथियों के साथ गुढ़ा हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन से पहले नीलकमल अपने साथियों के साथ बागै नदी में नहाने लगे। इसी बीच वह गहरे पानी में डूब गए। साथ गए लोगों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बाहर निकाला। बाद में उसे नरैनी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसे, छात्र समेत दो की मौत-एक व्यक्ति घायल https://samarneetinews.com/fashion-do-this-work-before-makeu...
MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, विपक्ष का सरकार पर हमला

MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, विपक्ष का सरकार पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से एक शिक्षिका की क्रूर हरकत सामने आई है। पांच का पहाड़ा न सुना पाने पर यूकेजी के छात्र को उसके सहपाठियों पिटवाया। शिक्षिका की इस क्रूर और शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। पीटा जाने वाला छात्र समुदाय विशेष से है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर हमला बोला है। शिक्षिका के आचरण की हर तरफ निंदा, कार्रवाई की उठ रही मांग हालांकि, शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर महिला शिक्षिका और प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। ये भी पढ़ें : आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर.. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में नेहा पब्लिक स्कूल है।...