Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक के एक धोखेबाज बीमा एजेंट ने महिला कारोबारी के साथ 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। महिला कारोबारी का पूरा का पूरा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले महिला से कुछ कागजात लिए थे। 44 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने के मैसेज मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता की माने तो मामले में बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। क्यों कि खुद को बीमा एजेंट कहने वाला फ्राड बैंक में ही बैठता था। पीड़िता उसे बैंक के जरिए ही जानती थीं। बैंक झाड़ रहा मामले से पल्ला, मगर भूमिका संदिग्ध जानकारी के अनुसार शहर के महेश्वरी देवी के पास रहने वाली सीमा नंदा का बाबू लाल चौराहे क...
BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...
युवती की सांप के काटने से मौत, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवती की सांप के काटने से मौत, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में दो असमय मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। एक युवती को जमीन पर लेटे वक्त सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक ने इसलिए मां ने 500 रुपए न दिए तो लगा ली फांसी फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसकी मां ने उसे 500 रुपए मांगने पर डांट दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसाप पहली घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव की है। वहां रहने वाले राजकुमार की पत्नी सीमा (35) बीती रात घर में जमीन पर लेटी सो रही थीं। इसी दौरान उनको सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। सुधान न होने पर अस्पताल ले गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के एक बेटी और दो बेटे हैं। पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ये...
सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में आज दिनदहाड़े एक गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने साढ़े 9 लाख रुपए की लूट कर डाली। लूट की यह वारदात गल्ला मंडी के अंदर हुई। बाइक सवार बदमाशों ने रुपए से भरा बैग झपटा और वहां से फरार हो गए। व्यापारियों ने गल्ला मंडी के अंदर धरना देते हुए लूटी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत किया। गल्ला मंडी में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी जानकारी के अनुसार शहर के नारायणनगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। आज दोपहर वह सिविल लाइन स्थित बैंक की शाखा से 9 लाख 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू उनके साथ उनका मुनीम बिनोद भी था। इसी दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपए से भरा बैग छ...
Banda : ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, जीजा ने कही यह बात..

Banda : ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, जीजा ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया। बताया जाता है कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव के रहने वाले सलवंत वर्मा (42) दोपहर में बांदा के अतर्रा रेलवे प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचे। अतर्रा स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदा युवक उन्होंने वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.. मृतक सलवंत के जीजा शिवकरन का कहना है कि वह मानसिक रोगी थे। घर से वह किसी काम से अतर्रा गए थे। वहां उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जी...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कबरई गांव के पास मिला है। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाला व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। वह कौन है और कहां का रहने वाला है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें :  Banda : रक्षा बंधन पर दर्द दे गए ये हादसे, कार-बाइक की टक्कर-करंट और ट्रेन से गिरकर तीन की गईं जान.. https://...
Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बांदा शहर के शुकुलकुआं इलाके का है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि मृतक शराब का आदी था। शराब से मना करने की वजह से पत्नी से झगड़ा हुआ। शराब पीने को लेकर होती थी कलह जानकारी के अनुसार शुकुलकुआं मोहल्ले के रहने वाले मुकेश (24) ने रात में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां श्यामपति ने बेटे का शव लटकते देखा तो चीख पड़ीं। रोने-पीटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्यामपति ने बताया कि मुकेश 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ...
दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है। सगी बहनों में जरा सी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद एक बहन ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना से हैरान हैं। सभी दुखी भी हैं। पिता ने बताई यह बात.. जानकारी के अनुसार चिल्ला के मदनपुर गांव के जुबैर की बेटी कायनात (15) का घर के कामकाज को लेकर बड़ी बहन शिबरा से झगड़ा हो गया। बड़ी बहन ने छोटी को डांट दिया। बाद में मां फिरदौस ने भी उसे डांटा। आहत होकर उसने गेहूं में रखीं सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। पिता ने पूरी घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा https://samarneetinews.com/banda-children-organized-dhi-in-c...
UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। एक ग्राम प्रधान के घर में चोरी के लिए घुसे दो चोरों को गांव के लोगों ने घेर लिया। एक पकड़ा गया, जिसे ग्रामीणों ने इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरा चोर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण चोरों को डंडों से बेहरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मथुरा के ग्राम मुकटिया गांव के प्रधान अखिलेश के घर में बीती रात दो चोर घुस गए। चोरों की खटपट से घर के लोग जाग गए। लोगों ने चोरों को ललकारते हुए दौड़ाया। बताते हैं चोर गांव के बाहर गन्ने के खेत में जा घुसे। ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद एक पकड़ में आ गय...