Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

Breaking : दिल्ली में भूकंप, कुछ देर पहले तेज झटके

Breaking : दिल्ली में भूकंप, कुछ देर पहले तेज झटके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Earthquake in Delhi)  देश की राजधानी दिल्ली में अभी कुछ देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार यह झटके काफी तेज थे। इसकी तीव्रता अभी पता नहीं चल सकी है। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता का पता किया जा रहा है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले नेपाल में जबरदस्त भूकंप आया था। इस भूकंप से भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए थे। अपडेट जारी है..अपडेट पढ़ने के लिए रिफ्रेश करते रहें.. ये भी पढ़ें : UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना https://samarneetinews.com/earthquake-in-nepal-tremors-in-india-too-and-more-than-128-dead-more-than-140-injured/  ...
Kanpur : पिटाई के बदले छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, छर्रे लगने से छात्रा भी घायल..

Kanpur : पिटाई के बदले छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, छर्रे लगने से छात्रा भी घायल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शिक्षक द्वारा डंडे से पिटाई का बदला लेने के लिए छात्र ने उसपर गोली चला दी। दूर से चलाई गई गोली के बारूद और छर्रे लगने से शिक्षक विकास तिवारी और छात्रा आकांक्षा शुक्ला घायल हो गए। दूर से गोली चलने से बारूद और छर्रे लगे घटना कानपुर के चौबेपुर में भजनलाल इंस्टिट्यूट में आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे के आसपास हुई। बताते हैं कि छात्र ने अपने चाचा के साथ मिलकर घटना की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। https://samarneetinews.com/up-shocked-8-youths-burnt-minor-girl-alive-ran-away-after-seeing-her-father/ जानकारी के अनुसार चौबेपुर के वंदे माता तिराहे के पास भजनलाल इंस्टीट्यूट है। वहीं यह घटना हुई। वहां इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाली छात्रा से बदनपुर गांव के अभिषेक यादव ने अभद्रता कर दी थी। इसपर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी थी। आज शुक्रवार को छात्र ने अपने चाचा क...
Breaking : बांदा के महोखर में हादसा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा के महोखर में हादसा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के महोखर गांव में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार https://samarneetinews.com/sensational-murder-in-banda-children-said-papa-killed-mom-in-bathroom/ मृतक का नाम बुक्कू है। वहीं घायल का नाम बबलू है। दोनों खेतों में पानी लगाकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की पहचान करने के सात उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : दशहरा पर बांदा के इन 3 परिवारों की खुशियां छिनीं, दो युवतियों समेत 3 के शव लटकते मिले.....
बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी छापा पड़ा है। ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी टीम ने पुलिस के साथ रेड मारी है। बताते हैं कि दुकान ने बिना बिल के सोना और चांदी बरामद हुआ है। मौके पर जांच चल रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मौके से जीएसटी टीम ने 1,400 ग्राम सोना और 43 किलो चांदी पकड़ी है। अधिकारियों ने कहा, जांच लंबी चलेगी इससे जुड़ा रिकार्ड ज्वैलर्स के पास नहीं है। इसके अलावा बीते 1 माह से बिना जीएसटी बिक्री की बात भी सामने आई है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी जांच लंबी चलने वाली है। जानकारी के अनुसार बांदा बदौसा में एक ज्वैलर्स के यहां छापा पड़ा है। यह छापा विभाग के डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ मारा है। उधर, https://samarneetinews.com/encounter-in-lalitpur-3-miscreants-shot-by-police-lakhs-of-rupees-recovered-from-loo...
Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में महोबा के रामसेवक व अरुण की मौत

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में महोबा के रामसेवक व अरुण की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : चलते ट्रक से बोरा गिर जाने पर चालक और खलासी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में उतर गए। दोनों बोरा उठाकर रखने वाले थे कि तभी वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बिसंडा के घूरी गांव में पास हादसा मृतकों की पहचान महोबा के सुभाष नगर में रहने वाले रामसेवक (57) और बेदो के अरूण (23) के रूप में हुई है। दोनों ट्रक चालक और खलासी थे। मृतक चालक के भतीजे पूर्व प्रधान रमेश प्रसाद ने बताया कि मृतक किसानी भी करते थे। वहीं दूसरे मृतक अरूण के पिता ने बताया कि वह दो भाईयों में बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से मां नीलम समेत परिजनों का रो रोकर बुरा है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा शहर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस.. https://samarneetinews.com/woman-businessman-cheated-of-rs-44-la...
Breaking : बांदा शहर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Breaking : बांदा शहर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से सटे कनवारा जाने वाले रास्ते के बीच सड़के किनारे एक गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव गड्ढे में भरे पानी में पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन कराई। सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि 5 से 6 दिन पुराना है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : बांदा में पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को.. https://samarneetinews.com/shocking-incident-in-up-50-monkeys-were-killed-and-thrown-near-police-post-chaos-due-to-photo-going-viral/...
Breaking : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो लोगों की मौत

Breaking : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाले दोनों व्यक्ति ट्रक चालक और खलासी बताए जा रहे हैं। सीओ अतर्रा का कहना है कि दोनों अनाज के बोरे लेकर जा रहे थे। एक बोरा गिरने पर उसे उठाकर सफाई कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : संचारी रोग : बांदा के शिक्षा विभाग ने डाली कानों में रूई, प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही बच्चों पर भारी.. https://samarneetinews.com/communicable-diseases-education-department-of-banda-put-cotton-in-ears-negligence-of-private-schools-is-heavy-on-children/...
बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक के एक धोखेबाज बीमा एजेंट ने महिला कारोबारी के साथ 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। महिला कारोबारी का पूरा का पूरा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले महिला से कुछ कागजात लिए थे। 44 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने के मैसेज मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता की माने तो मामले में बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। क्यों कि खुद को बीमा एजेंट कहने वाला फ्राड बैंक में ही बैठता था। पीड़िता उसे बैंक के जरिए ही जानती थीं। बैंक झाड़ रहा मामले से पल्ला, मगर भूमिका संदिग्ध जानकारी के अनुसार शहर के महेश्वरी देवी के पास रहने वाली सीमा नंदा का बाबू लाल चौराहे क...
BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...