Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

भाजपा की 18वीं सूचीः बांदा से आर.के.सिंह पटेल और झांसी से अनुराग शर्मा को टिकट

भाजपा की 18वीं सूचीः बांदा से आर.के.सिंह पटेल और झांसी से अनुराग शर्मा को टिकट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः भाजपा ने अपनी 18वीं सूची जारी करते हुए यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड के 24 उम्मीदवार पर पत्ते खोल दिए हैं। इनमें सबसे लंबे से प्रतिक्षित एवं बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण लोकसभा सीटें, बांदा और झांसी के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इन दोनों सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से चुनावी रणनीतिकारों की निगाहें लगी हुईं थीं। मौजूदा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट कटा  बांदा से मौजूदा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट कट गया है। इस बार भाजपा ने बांदा से जहां आर.के.सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं झांसी से अनुराग शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इस सूची में हरियाणा के आठ उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं राजस्थान और यूपी के 4-4, तथा मध्य प्रदेश और झारखंड से 3-3 और ओडिशा-प. बंगाल से 1-1 उम्मीदवारों के नामों ...
कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर हमला, कहा-वन मैन शो और टू मैन आर्मी बना दी बीजेपी

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर हमला, कहा-वन मैन शो और टू मैन आर्मी बना दी बीजेपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मशहूर अभिनेता व भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारी मन से बीजेपी को छोड़ रहा है। आज बीजेपी का स्थापना दिवस है और इसी दिन बीजेपी को छोड़ रहा हूं।  पत्रकारों से बातचीत में उनकी जबान फिसल गई। उन्होंने कांग्रेसी नेता शक्ति सिंह गोहिल को बीजेपी नेता कहा। आडवाणी को लेकर बीजेपी पर बोला हमला   उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल बीजेपी की रीढ़ हैं। फिर उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गलत बोल गए हैं तो कहा कि कांग्रेस में अभी नया हूं। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र करते हुए कहा पार्टी के फिलोस्पर की...
लोकसभा-2019ः शाह ने कराया गांधीनगर से नामांकन, राजनाथ, गडकरी और उद्धव भी हुए शामिल..

लोकसभा-2019ः शाह ने कराया गांधीनगर से नामांकन, राजनाथ, गडकरी और उद्धव भी हुए शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,पॉलीटिकल डेस्कः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में आज गांधी नगर से अपना पर्चा दाखिल करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठï नेताओं के साथ कार्यकताओं और ढोल-नगाड़ों के हुजूम के साथ निकले। शाह के नामाकंन को खास बनाने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेताओं के अलावा सहयोगी दलों के प्रमुख भी शामिल हुए। नामाकंन से पहले अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं बीजेपी की वजह से हूं। मेरा सौभाग्य है कि गांधी नगर सीट से बीजेपी मुझे सांसद बनाने जा रही है। मैं आडवाणी जी की विरासत का आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।  अमित  ने कहा 1982 के दिन याद आ रहे   अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने जा रहा हूं। मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं। जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था। गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपे...
बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सौ से अधिक दिग्गज फिल्म निर्माताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म निर्माताओं ने लोगों से अपील की है कि बीजेपी को वोट न दें। इन लोगों का मानना है कि भाजपा के शासनकाल में धु्रवीकरण और नफरत की राजनीति में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिष्ठिïत अखबार द हिंदू के अनुसार लोकतंत्र बचाओ मंच के तहत देश के सौ से अधिक फिल्म निर्माता एकजुट हुए। इन फिल्म निर्माताओं में ज्यादातर स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं। इन लोगों ने भाजपा को वोट न देने की अपील की है। निर्माताओं ने कहा कि पूरी तरह से विफल रही है मोदी सरकार   शामिल फिल्म निर्माताओं में आनंद पटवर्धन,  गुरविंदर सिंह, सुदेवन, दीपा धनराज,पुष्पेंद्र सिंह, कबीर सिंह चौधरी, एसएस शशिधरन, देवाशीष मखीजा, अंजलि मोंटेइरो, प्रवीण मोरछले और उत्सव के निर्देशक और संपादक बीना पॉप जैसे नामी फिल्मकार भी शामिल हैं। इन लोगों का यह बयान शु...
भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूड, पालिटिकल डेस्कः भाजपा ने मंगलवार को कुल 39 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कानपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर और रामपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर से अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। वहीं सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी तथा कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इनमें से 29 उम्मीदवार यूपी के घोषित हुए हैं जबकि अन्य 10 पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ ही अब तय हो गया है कि कानपुर से मुरलीमनोहर जोशी का भी पत्ता साफ हो गया है। यूपी से इनके नामों की हुई घोषणा  रामपुर से जयाप्रदा पीलीभीत से वरुण गांधी सुल्तानपुर से मेनका गांधी धौराहरा से रेखा वर्मा फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत इटावा से रामाशंकर कठारिया कन्नौज से सुब्रत पाठक कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जालौन से श्री भानु प्रताप वर्मा ...
जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर से आजम केे खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर से आजम केे खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव-2019 के लिए मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। सपा में रहीं पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। हांलाकि उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं सोमवार से ही थीं लेकिन अधिकारिक रूप से उन्होंने आज पार्टी ज्वाइन की। रामपुर से आजम को दे सकती हैं चुनौती  अब चर्चा है कि बीजेपी जया प्रदा को यूपी के रामपुर से चुनावी मैदान में सपा नेता आजम खान के खिलाफ उतार सकती है। उधर, अभिनेत्री जया प्रदा ने सदस्यता ग्रहण करते वक्त कहा है कि देश पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है और उन्होंने अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। बता दें कि जया प्रदा समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की करीबी सहयोगी हैं। वह रामपुर से सपा से सांसद रह चुकी हैं। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी...
भाजपा गठबंधन में राजभर ने फिर दिखाए बागी तेवर, कहा- पूर्वांचल में 5 सीटें नहीं तो रास्ता अलग

भाजपा गठबंधन में राजभर ने फिर दिखाए बागी तेवर, कहा- पूर्वांचल में 5 सीटें नहीं तो रास्ता अलग

Breaking News, Today's Top four News
समरनीति न्यूज, डेस्कः  यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने पूर्वांचल की पांच सीटों की मांग की है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 26 मार्च तक अल्टीमेटम दिया है। 26 मार्च तक दिया अल्टीमेटम उन्होंने इसके साथ ही जल्द से जल्द प्रदेश में सीटों के बंटवारों की मांग की है। ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 26 मार्च तक बात नहीं बनी तो उनका रास्ता अलग हो जायेगा।  उन्होंने बीजेपी आलाकमान को आगाह करते हुए कहा कि हमारे लिए कांग्रेस और सपा-बसपा के रास्ते खुले हैं। ये भी पढ़ेंः अनुप्रिया पटेल ने दिए भाजपा से किनारा करने के संकेत, कहा- अल्टीमेटम खत्म, अब स्वतंत्र..  सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे राजभर ने कहा कि जब अपना दल की सीटों का बंटवारा कर द...
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपने विवादित और बेहद नीचे स्तर के बयानों के लिए पहचान रखने वाले यूपी के बलिया के बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बोल बोले हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं जैसे नारों को मुंह चिढ़ाते हुए सोनिया गांधी और सपना चौधरी के बारे में अपमानजनक बातें कहीं हैं। विधायक के इस बयान से जहां विपक्ष को भाजपा पर हमले का मौका मिल गया है वहीं दूसरी ओर खुद सपना चौधरी ने भी विधायक पर पलटवार किया है। सपना के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के वक्त का मामला  दरअसल, यह बयान उस वक्त का है जब सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। हांलाकि बाद में सपना ने खुद ही इन खबरों का खंडन कर दिया था। अक्सर विवादित और गैरमर्यादित बयान देने वाले यूपी के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और मशहूर डांसर सपना चौधरी पर अर्मा...
जाटलैंड में गठबंधन की नैय्या पर सवार जयंत और कमिश्नर सत्यपाल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस भी फुल तैयार

जाटलैंड में गठबंधन की नैय्या पर सवार जयंत और कमिश्नर सत्यपाल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस भी फुल तैयार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलीटिकल डेस्कः राष्ट्रीय लोक दल की नई पीढ़ी जयंत चौधरी इस बार बागपत से चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार मोदी लहर के चलते सत्यपाल सिंह ने उनके पिता अजित सिंह को यहां पर पटखनी दी थी, लेकिन कैराना में जिस फॉर्मूले ने काम किया, उसके बाद रालोद के हौसले बुलंद हैं। जयंत चौधरी, सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार हैं। फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के लिए इस बार की जंग आसान नहीं होने वाली है। मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह ने पहली बार 2014 में चुनाव लड़ा और पहली ही बार में दो लाख वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2014 में तीसरे नंबर पर थे अजीत सिंह   दिलचस्प बात ये है कि 2014 में इस सीट से लडऩे वाले अजित सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार मामला सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का है। आंकड़ों की बाजीगरी में जाएं और 2014 के सपा, बसपा और रालोद के वोटों को मिला दिया जाए तो वो भाजपा...
टिकटों को लेकर बीजेपी में भी दबी जुबान उठ रहे सवाल, कल्याण सिंह ने कही यह बात..

टिकटों को लेकर बीजेपी में भी दबी जुबान उठ रहे सवाल, कल्याण सिंह ने कही यह बात..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की लगातार सूची जारी कर रही है।  कई महत्वपूर्ण नेताओं को लिस्ट सामने आ चुकी है। बिहार और यूपी में कौन-कौन बीजेपी की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे, इसकी तस्वीर भी अब साफ हो गई है। इस लिस्ट पर गौर किया जाये तो बीजेपी ने कई ऐसे नेताओं का टिकट काट दिया है, जिसको लेकर विवाद भी हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोश इस बार चुनावी मैदान से बीजेपी ने दूर रखा है। अतरौली सीट को लेकर बोले, कल्याण दोनों ही नेताओं का बीजेपी में अहम रोल रहा है। दूसरी ओर कुछ ऐसे नेताओं को बीजेपी ने इस बार टिकट दिया है,जो उनकी पार्टी पर सवाल खड़ा कर सकती है। टिकट के खेल में अब बीजेपी पर उंगली उठने लगी है। अलीगढ़ से बीजेपी नेता और मौजूदा सांसद सतीश गौतम की उम्मीदवारी को लेकर कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। ये भी पढ़ेंः भाजपा की पहली लिस्टः वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राज...