Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Big news

बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

बड़ी खबर : कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 1 यात्री की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में देर रात कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास पुल से उतरते समय एक रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। बस की चपेट में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी बस के परिचालक समेत दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उर्सला में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर रोडवेज अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि यह हादसा रात करीब सवा 8 बजे हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने को निकली विकासनगर डिपो की जनरथ बस झकरकटी जा रही थी। घायलों में दूसरी बस के परिचालक भी शामिल इसी दौरान रास्ते में पुल से उतरते वक्त बस के भीतर जाने वाले मोड़ पर चालक अनूप दीक्षित ने गाड़ी को रोकना चाहा तो पता चला कि ब्रेक फेल हो चुके हैं। इसके बाद स्टैंड में घुसने के बाद बस सामने खड़ी किदवई नगर की दूसरी गाड़ी से जा टकराई। ये भी पढ़ें : बा...
Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के बिकरु कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एसआईटी यानि विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान डीआईजी अनंत देव को निलंबित कर दिया है। आईपीएस अधिकारी अनंत देव तिवारी इस वक्त पीएसी में तैनात हैं। SSP दिनेश पी. से स्पष्टीकरण तलब इतना ही नहीं, बताते हैं कि तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी. से भी इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताते चलें कि इस मामले की एसआईटी जांच में कुल 80 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया था। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। आगे इसमें और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह था पुलिस पर हमले का पूरा मामला कानपुर के बिकरू गांव में बीती 2 जुलाई 2020 की रात कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें सीओ और दो दरोगाओं...
Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : धनतेरस के मौके पर जब लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, ऐसे में एक महिला का मित्र जल्लाद बन बैठा और उनके मासूम बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश शंकर मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर शहर में चर्चाएं होती रहीं। सभी ने बच्चे की हत्या पर दुख जताया। लोगों का कहना है कि ऐसे पापी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा मासूम बताया जाता है कि शहर के आवास विकास में रहने वाली महेश रैकवार की पत्नी ममता पति से विवाद के बाद अपने पुरुष मित्र पप्पू माली के साथ रहने लगी थी। खाईंपार में रहने वाले अपने पुरुष मित्र ...
UP Big News : सिपाही की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, खनन माफिया के गुर्गे गोलियां चलाकर भागे

UP Big News : सिपाही की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, खनन माफिया के गुर्गे गोलियां चलाकर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्क : खनन माफियाओं का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। आज रविवार सुबह खनन माफियाओं के गुर्गों ने एक सिपाही के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद माफिया के गुर्गे हवा में गोलियां चलाते हुए वहां ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस खनन माफिया और उसके गुर्गों की तलाश कर रही है। पूरा मामला ताज नगरी आगरा का है। आज तड़के सुबह की घटना बताया जाता है कि आज रविवार सुबह लगभग 5 बजे सैंया थाने में अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली राजस्थान से आगरा की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार अपनी सिपाही सोनू चौधरी, सुधीर, सूरज व सुनील, शिशुपाल के साथ मौके पर पहुंचे। खेरागढ़ क्षेत्र के गांव सोन का बड़ा नगला के पास 5-6 ट्रैक्टर ट्रालियां बालू लादकर आती दिखाई दीं। य...
Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर

Update – बांदा : पीली धातु के काले धंधेबाज, गोंदीलाल और राजाराम सर्राफा की दुकानों पर छापे, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बड़े सर्राफा व्यवसाई गोंदीलाल और राजाराम की दुकानों पर आयकर के छापे पड़े हैं। बताते हैं कि दो दिन पहले शहर के एक होटल से मथुरा के तीन लोगों के पास से 17 किलो सोना और 10 लाख कैश पकड़े जाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। दोनों सर्राफा व्यवसाईयों पर काली कमाई और आयकर में हेरफेर करने के आरोप है। अधिकारिक सूत्रों की माने तो यह एक बड़ा मामला है जिसमें बांदा से लेकर मथुरा तक छापेमारी जारी है। आयकर और सेल्सटैक्स की कई टीमें इस मामले की छानबीन में जुटी हैं। शहर के कई और सर्राफा रडार पर बांदा के कई और सर्राफा व्यवसाई अभी इसकी चपेट में आएंगे। इनमें ऐसे सर्राफा व्यवाई हैं जो नंबर-2 का सोना बाजार में खपाते रहे हैं। जिस वक्त छापेमारी चल रही थी उस समय कई व्यवसाई आज अपनी दुकानों के शटर बंद करके भाग खड़े हुए हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक बचेंगे नहीं। यह जांच लंबी चलेगी। म...
बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में इस वक्त महिला अपराध को लेकर बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी बीच बांदा में पुलिस महकमे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला हेड कांस्टेबल ने दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला हेड कांस्टेबल विवाहित हैं और उनका कहना है कि दोनों सिपाही बीते करीब एक साल से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच में तैनात एक विवाहित महिला हेड कांस्टेबल ने दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। महिला का कहना है कि दोनों सिपाही बीते एक साल से उसपर गंदी फब्तियां और कमेंट्स पास कर रहे थे। ...
UP Big News : भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौत

UP Big News : भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : रविवार सुबह यूपी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। फौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौ़ड़ लगा रहे पांच युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस देर से पहुंची तो ग्रामीणों ने मौके पर जाम भी लगाया। कार सवार को पुलिस ने पकड़ा हालांकि, बाद में समझाने पर भीड़ शांत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पांच युवक आज सुबह रोज की तरह वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बदायूं रोड पर कुनार गांव के पास दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनको रौंद दिया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। गुस्साए लोगों ने बदायूं-मुरा...
बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार

बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आज सोमवार सुबह महिला की हत्या की एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। एक महिला का नग्न शव खेतों में स्कूल के पीछे पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान हैं, जो उसके साथ हैवानियत की कहानी कह रहे हैं। मौके के हालात और शव की स्थिति साफ कह रही है कि महिला से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का पति भी फरार है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह बदौसा के बंगालीपुरा मोहल्ला के रहने वाले भैरम नाम के शख्स से हुई थी। सुनील का मायका अतर्रा कस्बे में था। शादी के बाद से पति-पत्नी में बहुत ज्यादा बनी नहीं थी। उनके एक 5 साल की बेटी थी जिसे मां सुनीता ने मायके में रख छोड़ा था। आज सुबह सुनीता का शव निर्वस्त्र हालत में मोहल्ले ...
बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस में बेटी की हत्या के बाद मचे हो-हल्ले के बीच आज शुक्रवार देर शाम बड़ी खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाथरस के एसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, हाथरस केस को लेकर सरकार द्वारा गठित एसआईटी यानि विशेष जांच दल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी कुछ और पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। लापरवाही पर कार्रवाई यह जांच दल सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित किया गया था। बताते हैं कि सीएम योगी ने युवती की हत्या में मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी रामशब्द, प्रभारी निरीक्षक दिनेश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड कांस्टेबल महेश पाल को लापरवाही पाते हुए निलंबन की यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ...
Update : बांदा की बड़ी खबर : आयुक्त को हुआ कोरोना, 56 और नए मरीज मिले

Update : बांदा की बड़ी खबर : आयुक्त को हुआ कोरोना, 56 और नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना कितनी तेजी से पैर पसार रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंडल के आयुक्त गौरव दयाल को भी कोरोना हो गया है। एंटीजेन जांच में वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आयुक्त समेत कुल 57 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेट हैं। अब उनके संपर्क में आए अधिकारियों की भी जांच कराई जाएगी। प्रशासनिक अमले में इसे लेकर चर्चा होती रही। उन अधिकारियों-कर्मचारियों की भी जांच हो सकती है जिनके साथ हाल ही में कमिश्नर की मीटिंग हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पुष्टि की बताया जाता है कि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट में शुक्रवार को 57 पाजिटिव केस मिले हैं। इस दौरान बांदा मेडिकल कालेज में 7 लोग, समगरा गांव में 2, बिसंडा क्षेत्र के सया गांव में 1, ब...