Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Big news

बड़ी खबर : बांदा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की वाहन से कुचलकर मौत

बड़ी खबर : बांदा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की वाहन से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में इलाज कराकर लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना विभत्स था कि दोनों के चेहरे भी नहीं पहचाने जा सके। कई घंटे बाद दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों दबाई लेने अस्पताल गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बांदा से दवाई लेकर लौट रहे थे दोनों बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा निवासी रामदास (50) अपनी पत्नी सिया दुलारी (45) को लेकर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल गए थे। गुरुवार शाम को वहां से साइकिल से दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे, अतर्रा रोड पर एक ढाबे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस का कारनामा ! मु...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 32 नए कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में कुल पाजिटिव केस की संख्या 1416 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 714 हो गए हैं। पाजिटिव निकले लोगों को होम आइसोलेशन या फिर सरकारी अस्पतालों में आइसोलेट कराया गया है। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से मंगलवार को जारी की गई डेली रिपोर्ट में बताया कि 32 नए पाजिटिव केस मिले हैं। मास्क का उपयोग करने की अपील इनमें मेडिकल कालेज, सिविल लाइन, एसडीएफसी बैंक में एक-एक और जामू कमासिन, पीडब्लूडी कालोनी, सीएचसी बबेरू, गुगौली में एक-एक केस मिले हैं। वहीं इटवां गांव में तीन, कटरा बाजार में 1, तिंदवारी में 2, चिल्ली गांव बड़ोखर 4, नरैनी में एक, सीएचसी स्टाफ बबेरू 1, शंकर नगर 1, बन्योटा एक, जिला अस्पताल एक, बंगालीपुरा एक, चैक बाजार दो, छोटी बाजार एक, बिसंडा एक, कालूकुआं एक, शांति नगर एक, आवास विक...
बड़ी खबर : UP में 8 जिलों के SP समेत 13 IPS अफसरों के तबादले 

बड़ी खबर : UP में 8 जिलों के SP समेत 13 IPS अफसरों के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 8 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। तबादलों के क्रम में हमीरपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, रायबरेली और हरदोई, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी व कुशीनगर के पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया गया है। वहीं चर्चा है कि अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों को आने वाले दिनों में हटाया जा सकता है।  इन जिलों के कप्तान बदले गए  एसपी ईओडब्ल्यू (लखनऊ) सुरेश राव ए. कुलकर्णी को उन्नाव का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं हरदोई के एसपी अमित कुमार को यूपी-112 लखनऊ, का एसपी बना दिया गया है। कानपुर देहात जिले के एसपी अनुराग वत्स को हरदोई का एसपी बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे प...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से PWD ठेकेदार की मौत, 38 नए केस मिले

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से PWD ठेकेदार की मौत, 38 नए केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से 11 वीं मौत की खबर आई है। कोरोना संक्रमण से शहर के रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, देर शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 38 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 952 हो गई है। इनमें 535 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि संक्रमित लोगों को आइसोलेट करके इलाज कराया जा रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 952 पर पहुंचीं, सीएमओ बोले, सीएमओ डा. शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमित मिले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके। बताते चलें कि कोरोना से अबतक जिले में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें : Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत ग...
Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत

Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कन्नौज : कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत ने मेडिकल कालेज की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि उनकी मौत मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिरने के बाद सिर पर गंभीर चोटें आने से हुई है। घटना आज शुक्रवार की है। विधायक के भाई कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी होने पर विधायक समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 28 अगस्त को आई थी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव बताया जाता है कि भाजपा विधायक के भाई संजय राजपूत (45) की कोरोना जांच रिपोर्ट बीती 28 अगस्त को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद वह अपने छिबरामऊ स्थित घर पर आइसोलेशन में थे। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर आज शुक्रवार को ही उनको तिर्वा मेडिकल कालेज ले जाया गया था। ये भी पढ़ें : Update : UP क...
Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 35 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 14 जिला कारागार के बंदी बताए जा रहे हैं। हालांकि, जेल अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा 3 कोरोना पाजिटिव केस मेडिकल कालेज में मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 914 हो गई है। इतने एक्टिव केस हैं जिले में मौजूद वहीं एक्टिव केस 436 बताए जा रहे हैं। वहीं जिले में अबतक कोरोना से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। साथ ही संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। शहर में पैर फैला रहा कोरोना संक्रमण मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज आई जांच रिपोर्ट में रामलीला मैदान के पास रहने वाले 4 ल...
UP की बड़ी खबर : गुस्साई भीड़ के पथराव में ASP समेत 4 पुलिस कर्मी घायल

UP की बड़ी खबर : गुस्साई भीड़ के पथराव में ASP समेत 4 पुलिस कर्मी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां युवक की पुलिस द्वारा पिटाई से गुस्साई भीड़ ने धरने के दौरान भड़कते हुए पथराव कर दिया। पथराव से अपर पुलिस अधीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को अस्पताल ले जाया गया है। पूरा मामला बलिया जिले के रसड़ा कोटवारी मोड़ का है। बताया जाता है कि वहां गुरुवार को करीब 12 बजे के आसपास युवक की पुलिस द्वारा पिटाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। चक्का जाम होने की वजह से पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को हटाने का प्रयास किया। इसपर भीड़ भड़क गई। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बाद में अन्य थानों की फोर्स और पीएएसी ने पहुंचकर हालात संभाले। ये भी पढ़े :  Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूर...
बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुलेट और बाइक में तेज रफ्तार टक्कर से हादसा उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव के रहने वाले रोहित कुमार (25) पुत्र शिवदास सोमवार शाम को पिपराहरी गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बाइक से वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कालेश्वर बाबा देवस्थान के पास पहुंचने से सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं बाइक नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही पवन (25) पुत्र सुखपाल चला रहे थे। बताते हैं कि टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप ...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से छोटी बाजार में वृद्ध व्यापारी की मौत

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से छोटी बाजार में वृद्ध व्यापारी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से एक 75 वर्षीय वृद्ध व्यापारी की मौत हो गई। वह छोटी बाजार के रहने वाले थे। कोरोना पाजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में थे और उनका वहीं इलाज चल रहा था। इसकी पुष्टि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार और सीएमओ डा. एनडी शर्मा की ओर से की गई है। बताते हैं कि देर शाम उनके शव का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जाता है कि मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य टीम ने घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को हरदौली घाट स्थित विद्युत शवगृह ले जाया गया। वहां प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। परिवार के एक-दो लोग ही इस मौके पर मौजूद रहे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके को सेनेटाइज करने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि छोटी बाजार इलाके...
बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...