Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

Dead body of youth found in pond of Mahaviran temple in Banda, fear of murder
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में इस वक्त महिला अपराध को लेकर बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी बीच बांदा में पुलिस महकमे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला हेड कांस्टेबल ने दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला हेड कांस्टेबल विवाहित हैं और उनका कहना है कि दोनों सिपाही बीते करीब एक साल से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा

बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच में तैनात एक विवाहित महिला हेड कांस्टेबल ने दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। महिला का कहना है कि दोनों सिपाही बीते एक साल से उसपर गंदी फब्तियां और कमेंट्स पास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में तकिए के नीचे से रिश्तवत लेते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

हांलाकि, उनके द्वारा अबतक इसकी शिकायत नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला हेड कांस्टेबल की डाक्टरी कराई गई है। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। उधर, मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण महकमे में हड़कंप सा मच गया है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल