Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार

Big news : Woman found naked in Banda, brutally murdered

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आज सोमवार सुबह महिला की हत्या की एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। एक महिला का नग्न शव खेतों में स्कूल के पीछे पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान हैं, जो उसके साथ हैवानियत की कहानी कह रहे हैं। मौके के हालात और शव की स्थिति साफ कह रही है कि महिला से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का पति भी फरार है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान

बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह बदौसा के बंगालीपुरा मोहल्ला के रहने वाले भैरम नाम के शख्स से हुई थी। सुनील का मायका अतर्रा कस्बे में था। शादी के बाद से पति-पत्नी में बहुत ज्यादा बनी नहीं थी। उनके एक 5 साल की बेटी थी जिसे मां सुनीता ने मायके में रख छोड़ा था। आज सुबह सुनीता का शव निर्वस्त्र हालत में मोहल्ले के प्राथमिक स्कूल के पीछे नग्न हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैली तो महिला की सास ने रानीबाई ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की।

ये भी पढ़ें : महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप 

पुलिस ने पति की तलाश की तो पता चला वह भी फरार है। महिला की मां मतिया और भाई नरेंद्र ने भी सुनीता के रूप में मृतका की पहचान करते हुए पुलिस को मामले में काफी कुछ बताया। शरीर पर चोटों और खरोंच के काफी निशान हैं। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि उससे रेप किया गया है और बाद में कहीं और हत्या करके शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है। सीओ सत्यपाल शर्मा ने बताया कि फिलहाल, जांच की जा रही है। पति की भी तलाश जारी है। पति शक के दायरे में है।

ये भी पढ़ें : बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि